Kanpur News: सीएसजेएमयू विश्वविद्यालय में रानीलक्ष्मी बाई प्रेक्षागार में सीएसजेएमयू के 61वें स्थापना दिवस का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस भव्य कार्यक्रम का शुभारम्भ एनटीए एंव यूपीएससी के पूर्व चेयरमैन प्रो. प्रदीप कुमार जोशी एंव कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने किया। प्रो. प्रदीप कुमार जोशी ने स्वंय को कानपुर विश्वविद्यालय के छात्र होने पर गौरान्विंत महसूस करते हुये कहा कि सफल व्यक्ति को लोग उसके पद से पहचानते है जबकि उसके नाम को पहचान उसके शिक्षण संस्थान से मिलती है। प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि वि.वि. की प्रतिष्ठा उसके पूर्व के छात्रों से मापी जाती है। छात्र जितनी अधिक प्रगति की ओर अग्रसिरत होगें उतना ही अधिक वि.वि. विकसित होगा।
सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति ने प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने वि.वि. की विकास यात्रा का व्याख्यान करते हुये कहा कि सर्वोदय नगर के दो कमरों से शुरु हुई सीएसजेएसजेएम वि.वि. की यात्रा एक विशाल रुप ग्रहण कर चुकी है। वि.वि. रैंकिंग और शैक्षणिक गुणवत्ता में फल और छायादार वृक्ष बनकर तेजी से प्रगति की ओर अग्रसर हो चुका है। कार्यक्रम में पूर्व के दस छात्र सम्मानित किये गये। कार्यक्रम का शुभारम्भ सुदंरकांड के पाठ और हवन पूजन से किया गया इसके साथ ही भव्य सामारोह की शोभा बढ़ाते हुये छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये गये गीत संगीत, नृत्य और रंगारंग कार्यक्रमों ने सभागार में उपस्थित दर्शकों का ध्यानाकर्षित किया। इस अवसर पर वि.वि. रजिस्ट्रार डॉ. राकेश कुमार मिश्र, परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार, डीन. एके डमिक, मीडिया प्रभारी डॉ. सिधांशु राय और डॉ. दिवाकर अवस्थी मौजूद रहे।

