- BRICS 2026: ब्रिक्स 2026 में 11 देशों का गठबंधन थीम पर नजर
- Csjmu Kanpur: बहुचर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’की टीम पहुँची विश्वविद्यालय
- J.K. Temple Janmashtami Mahotsav: महा-आरती के साथ संपन हुआ भव्य जन्माष्टमी महोत्सव
- ShriKrishna-Rukmini Vivah: “हे जगत-सुंदर! मैंने आपको पति रूप में वरण कर लिया है-
- Kanpur: बहू ने नौकर को सुपारी देकर ससुर का कराया कत्ल
- दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत गिरने से हुआ भयानक हादसा
- Kanpur Court: कोर्ट परिसर में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण
- Teacher’s Day 2026: शिक्षक दिवस है गुरुओं के सम्मान का दिन
Author: Preeti Rathore
पिछले 14 वर्षो से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी हूँ। समाचार लेखन, विज्ञापन स्क्रिप्ट लेखन, आध्यात्मिक लेख लिखने के अलावा पत्रकारिता के शिक्षक के रुप में कार्य किया है। मैनें सीएसजेएमयू कानपुर से एम.जे.एम.सी, एम.एस.सी, बी.एड, एल.एल.बी,अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र हिन्दी विषय में परस्नातक एंव राजर्षि टण्डन मुक्त वि.वि. से पीजीडीएमएम की डिग्री प्राप्त की है। मैं अपनी वेबसाइट (Anantpratigya खबर) में पाठक वर्ग को सत्य और स्पष्ट जानकारी से सबंधित खबरें देने हेतु प्रयासरत् रहूँगीं।
BRICS 2026: 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। इस ऐतिहासिक दो दिवसीय सम्मेलन में 11 देशों का गठबंधन देखने को मिलेगा। राजधानी में आयोजित ब्रिक्स 2026 में ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल होंगे। और वैश्विक शासन, सतत विकास और आर्थिक सहयोग आदि विषयों पर चर्चा करेंगे। निर्माण और नए आविष्कारों पर आधारित थीम ब्रिक्स सम्मेलन अब प्रगति की ओर अग्रसरित हो रहा है। शुरुआती दौर में…
Csjmu Kanpur: दिनांक 9 सितंबर दिन बुधवार को ‘हनुमान अंश’ की टीम कानपुर विश्वविद्यालय परिसर पहुँची। बहुचर्चित फिल्म के कलाकारों की टीम के स्वागत पर विश्वविद्यालय में बृहद् स्तर का कार्यक्रम परिसर के वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित किया गया। जिसमें विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने ‘हनुमान अंश’ के लेखक, निर्देशक और निर्माता डॉ. विशाल चतुर्वेदी, कार्यकारी निर्माता पीयूष ठाकुर, मुख्य अभिनेत्री शोभिनी सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, संगीत निर्देशक और गायक साधु तिवारी, संगीत निर्देशक, गायक और पोस्ट-प्रोड्यूसर ऋषि पाठक और एसोसिएट एडिटर रितिश केशारवानी को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय…
J.K. Temple Janmashtami Mahotsav: औद्योगिक नगरी कानपुर के प्रसिद्ध जे.के. मंदिर में 7 दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बुधवार कान्हा जी छठी के अवसर पर देर रात महाआरती के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। पिछले वर्षो के मुकाबले इस वर्ष मंदिर में भक्तों की तादाद लाखों की संख्या को पार कर गई। मंदिर प्रशासन और रिद्म ग्रुप के कलाकारों ने श्रीकृष्ण के बाल लीलाओं के मनभावन प्रस्तुतिकरण के साथ ही कार्यक्रम के अंतिम दिन श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों के मनोरम दृश्यों को प्रस्तुत कर जन्माष्टमी महोत्सव को भव्य स्वरुप प्रदान किया। इन प्रसंगों में श्रीकृष्ण का राज्याभिषेक,…
ShriKrishna-Rukmini Vivah: धर्म और विजय का प्रतीक प्रेम जगत के पालनहार श्रीकृष्ण और रुक्मिणी के विवाह में प्रतीत होता है। श्रीकृष्ण और रुक्मिणी का विवाह यह बताता है कि जब भावना एवं नीयत सच्ची हो तब स्वयं ईश्वर भी अपने भक्त की पुकार सुनने के लिए प्रकट हो जाते है। लक्ष्मी जी के रूप में अवतारित देवी रुक्मिणी पांच भाइयों में इकलौती बहन थीं। कुछ कथाओं के अनुसार देवी रुक्मिणी बचपन से ही श्रीकृष्ण की लीलाओं के बारे में सुनकर वह उनसे बहुत प्रभावित थी और उन्होंने बचपन से ही श्रीकृष्ण को अपने पति रूप में वरण कर लिया था।…
Kanpur : 45 वर्षो से दवा का व्यापार कर रहे कानपुर के करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक 63 वर्षीय विनीत मिनोचा की उनकी ही बहू ने साजिश के तहत नृशंस हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। बता दें दवा के फर्म का संचालन अपने इकलौते बेटे के साथ करने वाले विनीत मिनोचा बिरहाना रोड स्थित फार्मा ट्रेडर्स के मालिक थे। 5 सितंबर शनिवार को वह कल्याणपुर स्थित अपने फ्लैट में अकेले थे तभी दो लोगों ने उनके घर में घुस कर उनकी चाकुओं से गोद कर बेरहमी से हत्या कर दी। जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तब पुलिस को…
Delhi: राजधानी दिल्ली के दक्षिणी पश्चिम इलाके में रविवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक पांच मंजिला इमारत अचानक से गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सत्य निकेतन में यह इमारत 50 वर्ष पुरानी थी जिसमें बॉयज पीजी ‘हॉस्टल डेज’ बना हुआ था। जिसके प्रत्येक कमरे में 2 से 3 छात्र रह रहे थे। जब यह हादसा हुआ तब लगभग 40 से 50 विद्यार्थी हॉस्टल में मौजूद बताये जा रहे है। इस भयानक हादसे के कुछ ही देर बाद पूरी इमारत मलबे में बदल गई। जिसमें 6 छात्रों की दब कर मौत और मलबे में कई छात्रों…
Kanpur Court: कानपुर बार एसोसिएशन लगातार अपने अधिवक्ताओं के हितों और कोर्ट परिसर के विकास के लिए कार्य कर रहा है। जिला कोर्ट में नवनिर्मित हॉल का लोकार्पण दिनांक 5 सितंबर को धूमधाम से किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय सेना के गौरव और कारगिल युद्ध के परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय जिला जज, कानपुर नगर रहे। इन्होंने सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर नवनिर्मित हॉल लोकार्पण किया। स्व. श्री रामकृष्ण अवस्थी की तस्वीर का हुआ अनावरण इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष स्व. श्री…
Teacher’s Day 2026: पूर्व राष्ट्रपति एंव शिक्षाविद् भारत रत्न से सम्मानित डॉ0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती और शिक्षक दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। शिक्षक दिवस गुरु के सम्मान का दिन है, प्रत्येक वर्ष 5 सितंबर को पूरे देश में मनाया जाने वाला यह दिन मात्र एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उन सभी गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का दिन है, जिन्होंने हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का कार्य किया। महान दार्शनिक, विद्वान थे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन कहा जाता है कि 1888 में जन्में भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति, महान दार्शनिक, विद्वान…
Kanpur: जे.के. मंदिर केवल मंदिर तक सीमित नहीं है, बल्कि यह शहर की पहचान है। जे.के. संस्थान के प्रबंधक आशीष सिंह चौहान जी के नेतृत्व में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दिन पूरा मंदिर रोशनी से जगमगा उठा, यहां शहर की सबसे बड़ी भव्य झांकी सजाई गई। इस पावन अवसर पर झांकी को फूलों और लाइटों से भव्य रूप दिया गया था। रंग बिरंगी रोशनी से सजे ऊँचे-ऊँचे झूले श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर धरती पर स्वर्ग जैसी छवि को प्रतीकात्मक रुप में शोभित हो रहे थे। यहां की सफेद मार्बल की सुंदर नक्काशी रात की चांदनी में कलरफुल लाइटिंग के साथ बेहद…
Devki –Vasudev Vivah देवकी और वासुदेव का विवाह सिर्फ एक वैवाहिक संबंध नहीं था अपितु यह श्रीकृष्ण जन्म की भविष्यवाणी की शुरुआत थी। देवकी वासुदेव के विवाह के समय की भविष्यवाणी की वजह से कंस ने अपनी चचेरी बहन को कारागार में बंदी बनाया और स्वयं को देवकी के आठवें पुत्र कृष्ण से मृत्यु से बचाने के लिए देवकी की सात संतानों को मृत्यु देने का घोर पाप किया लेकिन फिर भी काल से बच न सका। देवकी की आठवीं संतान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद से मथुरा का पूरा भविष्य ही बदल गया। कहा जाता है कि देवकी मथुरा…
