Kanpur: बुधवार को कानपुर सेंट्रल पर बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15003 चौरी-चौरा एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना हुई थी। सायंकाल करीब 5 बजे यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल के प्लेटफॉर्म नंबर 7 पर पहुंची ही थी कि B-4, B-5, B-6 और B-7, चार AC कोच के डिब्बे अचानक पटरी से उतरने लगे। जिसके बाद डिब्बों में मौजूद लगभग 300 यात्रियों में हड़कंप मच गया।
ट्रेन की रफ्तार कम होने से यात्री रहे सुरक्षित
ट्रेन की रफ्तार बेहद कम होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस हादसे की वजह से अन्य ट्रेनों की आवाजाही कुछ समय के लिए बाधित हुई, लेकिन रेलवे प्रशासन के अनुसार स्थिति अब सामान्य हो गई है।त्योहार के समय हजारों यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रात में 10 बोगियों वाली स्पेशल ट्रेन चलाई और हादसे का शिकार हुए कोचों के यात्रियों को सुरक्षित रवाना किया।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, हादसे का शिकार हुई ट्रेन और उसके कोचों की जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच टीम का गठन किया गया है, जिसकी रिपोर्ट 2 से 3 दिन के भीतर आ जाएगी। भयानक हादसे को देखते हुए रेलवे ट्रैक की जांच कर उसे सुचारू रूप से संचालित करने से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ेः JKTemple Kanpur: गोबर, मूली और पीले वस्त्रों में सजे गोवर्धन महाराज

1 Comment
Pingback: Kanpur: CSJMU की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि घोषित - Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर