Kanpur: छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर 14 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार 399 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 4 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए गए हैं। छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं।विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को समय से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और अपने विषयों व परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी पहले से ले लेने की सलाह दी है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
56 मॉडल केंद्र बनाए गए, तीन पालियों में होगी परीक्षा
नकलविहीन परीक्षा संचालित कराने और पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से 56 केंद्रों को मॉडल केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था के साथ विशेष स्टाफ की तैनाती की गई है।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी के अनुसार, परीक्षा तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी पाली सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और तीसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
MCQ आधारित होगी वोकेशनल, माइनर और को-करिकुलर की परीक्षा
14 नवंबर से शुरू होने वाली परीक्षाओं में माइनर, वोकेशनल और को-करिकुलर विषयों की परीक्षा MCQ पैटर्न पर आधारित होगी, जबकि मुख्य विषयों की परीक्षाएं लिखित रूप में संपन्न कराई जाएंगी। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी केंद्र पर नकल या किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई गई, तो संबंधित केंद्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ः Kanpur Train Haadsa: चौरी चौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी हादसा टला

2 Comments
Pingback: Black Butterfly: Papilio और Euploea प्रजाति की काली तितली बनी रहस्यमयी - Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर
Pingback: Bhai Dooj 2026: भाईदूज के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय दीप पर्व - Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर