Kanpur: वैसे तो फूलों पर भूरी, पीली, नीली और नारंगी रंग की रंग-बिरंगी तितलियां देखने को मिलती हैं, लेकिन इनमें काले रंग की तितली बहुत कम दिखाई देती है। इसे देखना दुर्लभ और रहस्यमय माना जाता है। इन दिनों कानपुर के कई इलाकों में काली तितलियां देखी जा रही हैं, जो चर्चा का विषय बनी हुई हैं।
त्योहार के मौके पर इन्हें देखे जाने को कुछ लोग शुभ संकेत और नए परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं, तो कुछ इसे पूर्वजों का आशीर्वाद मान रहे हैं। हालांकि वैज्ञानिक दृष्टि से यह प्रकृति और वातावरण में आए बदलाव का परिणाम है। Papilio और Euploea प्रजाति की इस तितली के पंख गहरे भूरे या काले रंग के होते हैं, जिन पर सफेद और नीले रंग के सुंदर धब्बे देखे जा सकते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार तितलियाँ देती है वातावरण के स्वस्थ होने का संकेत
पर्यावरण विशेषज्ञों के मुताबिक, यह तितलियां घने पेड़-पौधों और नमी वाले स्थानों पर अधिक संख्या में पाई जाती हैं। इन्हें जे.के. मंदिर परिसर, कंपनी बाग, सीएसए और गंगा किनारे हरियाली वाले क्षेत्रों में देखा जा सकता है। उत्तर भारत में काली तितली को बुरी नजर से बचाव, पितरों के आशीर्वाद और कार्यों में आ रही बाधाओं के दूर होने का शुभ संकेत माना जाता है, जबकि बंगाल समेत कई राज्यों में इसे धन लाभ से जोड़कर देखा जाता है।
प्राणी विज्ञान विशेषज्ञों के अनुसार, तितलियों के पंखों का रंग उनमें मौजूद मेलेनिन पिगमेंट की वजह से होता है। तितलियों का आना पर्यावरण के स्वस्थ और शुद्ध होने का संकेत माना जाता है।
ये भी पढ़ेः Kanpur: सीएसजेएमयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि घोषित

1 Comment
Pingback: Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि के प्रतीक शुभ चिन्ह - Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर