Health & Lifestyle: भारत देश डिलीशियस फूड के मामले में सबसे आगे है, गुजरात, हरियाणा हो या मध्य प्रदेश सभी जगह का प्रसिद्ध भोजन पूरे देश में अपनी पहचान बनाए हुए है। यदि पूरे भारत देश की बात की जाए तो यहाँ पर सभी दालों और सब्जियों को मिलाकर या फिर एक दाल का इस्तेमाल कर बनाई जाने वाली खिचड़ी प्रसिद्ध है। इसे बनाने के लिये सभी समान भी रसोईघर में आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
वहीं देश के सबसे अधिक राज्यों वाले उत्तर प्रदेश के 75 जनपद अपने अलग- अलग स्वादिष्ट भोजन के लिए पहचाने जाते है। यहाँ प्रसिद्ध भोजन के रूप में बाटी चोखा टुंडे कबाब, तहरी और मीठे में पेठा भोजन के रुप में थाली में परोसने की परंपरा है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को व्यंजन के मामले में रचनात्मकता के लिये सयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को ने क्रियेटिव सिटी ऑफ ग्रेस्ट्रोनामी की मान्यता मिल चुकी है। यह प्रदेश के विविधता से भरे खान पान के लिये वैश्विक सम्मान है।
गुजरात में थाली थेपला, खांडवी, फाफड़ा है प्रसिद्ध
गुजरात के व्यंजनों में प्रसिद्ध ढोकला के अलावा गुजराती थाली थेपला, खांडवी, फाफड़ा-जलेबी है यहाँ रहने वाले लोगों के अलावा घूमने आने वाले पर्यटक भी गुजराती थाली का स्वाद लेना नहीं भूलते। जबकि हरियाणा का चूरमा, बाजरे की खिचड़ी, बेसन मसाला रोटी, हरियाणवी लोगों के साथ पर्यटकों को अपने भोजन की थाली में खूब लूभाती है।
पोहा, दाल बफला, मावा बाटी और खोये की जलेबी मध्य प्रदेश का प्रसिद्ध और स्वादिष्ट भोजन को लोग बेहद पसंद करते है। व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध भारत के इन राज्यों के डिलीशियस व्यंजनो का नाम सुनते ही लोगों के मन में उसको खाने इच्छा जागने लगती है।
ये भी पढ़ेः Goverdhan Puja 2026: अन्नकूट पर श्रीकृष्ण को लगे 56 भोग

1 Comment
Pingback: JKTemple Kanpur: गोबर, मूली और पीले वस्त्रों में सजे गोवर्धन महाराज - Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर