Close Menu
Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर
  • Home
  • देश
  • धर्म और अध्यात्म
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • खेल अपडेट
  • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
  • नई खबर
  • और खबर
Facebook X (Twitter) Instagram
ब्रेकिंग न्यूजः
  • Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू आस्था का महापर्व
  • Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि के प्रतीक शुभ चिन्ह
  • Bhai Dooj 2026: भाईदूज के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय दीप पर्व
  • Black Butterfly: Papilio और Euploea प्रजाति की काली तितली बनी रहस्यमयी
  • Kanpur: सीएसजेएमयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से
  • Kanpur Train Haadsa: चौरी चौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी हादसा टला
  • JKTemple Kanpur: पीले वस्त्रों में सजे गोवर्धन महाराज
  • Health & Lifestyle: भारत है, विविधता से भरे खान-पान के लिये प्रसिद्ध
Facebook X (Twitter) Instagram
Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर
  • Home
  • देश
  • धर्म और अध्यात्म
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • खेल अपडेट
  • स्वास्थ्य और लाइफस्टाइल
  • नई खबर
  • और खबर
Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर
देश

Goverdhan Puja 2026: अन्नकूट पर श्रीकृष्ण को लगे 56 भोग

Anantpratigya Khabar-अनंतप्रतिज्ञा खबरBy Anantpratigya Khabar-अनंतप्रतिज्ञा खबरNovember 9, 2026Updated:November 11, 20261 Comment3 Mins Read
Goverdhan Puja 2026
Goverdhan Puja 2026

Goverdhan Puja 2026: जगत विधाता ने जन्म लेते ही संपूर्ण सृष्टि को अपने प्रेम में बांध लिया था।  जिसकी वजह से प्रकृति का कण-कण श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबा प्रतीत होता है। दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का पर्व मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। भारतवर्ष में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला त्योहार है। जिसमें श्रीकृष्ण को 56 भोग लगाया जाता है।

माना जाता है कि गोवर्धन पूजा प्रकृति और मानव के बीच घनिष्ठ  संबंध को प्रदर्शित करता है। इस दिन प्रकृति के आधार पर गोवर्धन पर्वत की पूजा की जाती है। ज्योतिषशास्त्रों के अनुसार अन्नकूट बनाकर भगवान कृष्ण को भोग लगाने से घर में अन्न-धन की कमी दूर होती है। और सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इस त्योहार को मनाएं जाने की परपंरा का असर वृंदावन, मथुरा में  अद्भुद उत्सव के रुप में देखने को मिलता है। इन तीर्थ स्थानों पर लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करते है।

श्रीकृष्ण ने 7 दिनों तक अपनी एक उंगली में उठाए ऱखा था गोवर्धन पर्वत

उत्तर भारत में इस पावन पर्व के अवसर पर बैलों और गायों को सजाकर उनकी पूजा करने की परपंरा भी सदियों से चली आ रही है। पौराणिक कथा के अनुसार जब एक बार ब्रजवासियों ने इंद्रदेव को प्रसन्न करने के लिए पूजन की तैयारियां प्रारंभ की। तभी भगवान श्रीकृष्ण ने कहा कि इंद्र से अधिक शक्तिशाली तो गोवर्धन पर्वत है।

Goverdhan Puja 2026 ......

जो हमें प्रकृति के समस्त सुख और सुविधाओं को प्रदान करता है। इसलिए गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए।  कृष्ण की बात को मानकर वहाँ पर मौजूद सभी लोग गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे। जिसकी वजह से देवराज इंद्र क्रोधित हुए और लगातार 7 दिनों तक बारिश करते रहे। तभी जगत विधाता श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली में गोवर्धन पर्वत को उठा लिया जिसके नीचे सभी पशु पक्षियों ने अपनी जान बचाई। और अंत में इंद्र को अपनी गलती का पश्चाताप हुआ तो उन्होंने भगवान कृष्ण से क्षमा मांगी। उसी समय से गोवर्धन पूजा का पर्व धूमधाम से मानाए जाने की परपंरा प्रारंभ हो गई।

कानपुर में श्रीराधा कृष्ण मंदिरों में हुआ अन्नकूट का आयोजन

2026 में दिनांक 9 नवम्बर को संपूर्ण हिंदू धर्म में इस पूजा को धूमधाम से मनाया गया। जिसमें कानपुर शहर के प्रसिद्ध जे.के. और द्वारिकाधीश मंदिरों के अलावा लोगों के घरों में भी 56 भोग में चावल, बाजरा, कढ़ी, सब्जियां और कई तरह के पकवानों को शामिल कर श्रीकृष्ण को अन्नकूट का भोग लगाकर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। दो शब्दों से मिलकर बने अन्नकूट में

अन्न का मतलब भोजन जबकि कूट को पहाड़ की संज्ञा दी गई है। जिसकी वजह से कई तरह के भोजन को मिलाने के बाद उसे पहाड़ की तरह तैयार कर भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा के दिन गायों को ताजा शुद्ध चारा खिलाने से समस्त बधाएं तो दूर होती ही है। साथ में व्यक्ति को यश मान सम्मान की प्राप्ति भी होती है।

(इस लेख में लिखित सभी तथ्य प्राप्त जानकारी मात्र है। इन तथ्यों को पाठक अपने मनोभावों के अनुरुप ही ग्रहण करें)

ये भी पढ़ेः Diwali 2026: लक्ष्मी जी के धन प्रंबधक कुबेर

India
Anantpratigya Khabar-अनंतप्रतिज्ञा खबर
  • Website

https://anantpratigyakhabar.com With over 14+ years of experience in journalism, Anant Pratigya Khabar (Digital Media Website) is led by its Miss Preeti Rathore. She holds an MJMC, M.Sc. (Zoology), M.A. (Economics, Political Science, Hindi), B.Ed., and LL.B. from C.S.J.M. University, Kanpur.(अंनत है प्रतिज्ञा हमारी, जन-जन तक पहुँचे सत्य और स्पष्ट जानकारी)

Related Posts

Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू आस्था का महापर्व

November 13, 2026

Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि के प्रतीक शुभ चिन्ह

November 13, 2026

Bhai Dooj 2026: भाईदूज के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय दीप पर्व

November 12, 2026

1 Comment

  1. Pingback: Health & Lifestyle: भारत है, विविधता से भरे खान-पान के लिये प्रसिद्ध - anantpratigyakhabar.com

Leave A Reply Cancel Reply

नई खबर
  • Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू आस्था का महापर्व November 13, 2026
  • Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में सुख समृद्धि के प्रतीक शुभ चिन्ह November 13, 2026
  • Bhai Dooj 2026: भाईदूज के साथ संपन्न हुआ पांच दिवसीय दीप पर्व November 12, 2026
  • Black Butterfly: Papilio और Euploea प्रजाति की काली तितली बनी रहस्यमयी November 11, 2026
  • Kanpur: सीएसजेएमयू की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 14 नवंबर से November 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest YouTube
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • About Us
  • Privacy Policy
© 2026 Anantpratigya खबर - All Rights Reserved | Owner - Preeti Rathore.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.