Auspicious Symbols: वास्तु शास्त्र में शुभ चिन्हों को विशेष महत्व दिया गया है। मान्यता है कि इन शुभ चिन्हों को घर में लगाने से सभी प्रकार के वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
1. ॐ का चिन्ह
ॐ को ब्रह्मांड की प्रथम ध्वनि और भगवान शिव का रूप माना जाता है। यह त्रिदेवों का प्रतीक है। इसे घर के मुख्य द्वार या पूजा स्थल पर लगाने से मानसिक शांति बनी रहती है।
2. स्वास्तिक
स्वास्तिक भगवान गणेश और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। इसकी चार भुजाएं चार वेदों को दर्शाती हैं। मुख्य द्वार पर कुमकुम से 9 इंच का स्वास्तिक बनाने से वास्तु दोष दूर होता है और सौभाग्य में वृद्धि होती है। सभी मांगलिक कार्यों की शुरुआत स्वास्तिक से ही की जाती है।
3. कमल का फूल
कमल पवित्रता, धन और सौंदर्य का प्रतीक है। यह घर में माता लक्ष्मी के आगमन का संकेत देता है। वास्तु के अनुसार, घर के ईशान कोण में कमल का चिन्ह लगाने से बरकत आती है।
4. शंख, त्रिशूल और कलश
शंख की ध्वनि से वातावरण शुद्ध और सकारात्मक बनता है। वहीं तांबे या पीतल का त्रिशूल रक्षात्मक कवच के रूप में कार्य करता है। कलश में सभी देवी-देवताओं का वास माना जाता है।
5. अन्य शुभ चिन्ह
इसके अलावा मुख्य द्वार पर ‘नमस्ते’ का चिन्ह सम्मान और रिश्तों को मजबूत करता है, जबकि मछली के जोड़े का चिन्ह घर को बुरी नजर से बचाने के साथ धन-संपत्ति में वृद्धि करता है। इन सभी शुभ चिन्हों को घर में स्थापित करने से घर एवं कार्यस्थल में वास्तुदोष दूर होने के अलावा व्यक्ति के जीवन सुख-समृद्धि का वास होता है और वह प्रगति के मार्ग की ओर अग्रसर होता है।
(पाठक इस लेख में लिखित तथ्यों को अपने मनोभावों के अनुसार ही ग्रहण करें, इसमें लिखित तथ्य प्राप्त जानकारी मात्र है)
ये भी पढ़ेः Black Butterfly: Papilio और Euploea प्रजाति की काली तितली बनी रहस्यमयी

1 Comment
Pingback: Chhath Puja 2026: नहाय-खाय के साथ शुरू आस्था का महापर्व - Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर