Kanpur: गोवर्धन पूजा के अवसर पर शहर के प्रसिद्ध जे.के. मंदिर प्रांगण में गोबर, हरी सब्जियों और पीले वस्त्रों से गोवर्धन महाराज श्रीकृष्ण की सुंदर आकृति बनाई गई। गेंदे के फूल और गुलाब की पंखुड़ियों से सजे गोवर्धन महाराज ऐसे प्रतीत हो रहे थे, मानो श्रीकृष्ण इंद्र के प्रकोप से पशु-पक्षियों और मनुष्यों की रक्षा के लिए पुनः प्रकट हुए हों।
इस पूजा में सिंघानियां परिवार की महिलाओं ने रोली, चावल, चंदन और फूल अर्पित कर विधि विधान से श्रीकृष्ण के गोवर्धन रुप की पूजा की। मंदिर के पुजारियों ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न कराई, जिससे पूरा मंदिर प्रांगण गोवर्धन महाराज के जयकारों से गूंज उठा।
प्रकृति ही सर्वश्रेष्ठ है उसी में है जीवन समाहित
जे.के. मंदिर की गोवर्धन पूजा में खास बात यह रही कि इसमें मूली और उसके पत्तों का विशेष उपयोग किया गया। सर्दियों की शुरुआत में मूली को बेहद फायदेमंद माना जाता है, इसलिए श्रीकृष्ण की आकृति को गेंदे के फूलों के साथ मूली से सजाया गया दृश्य सर्दियों के आगमन को प्रदर्शित कर रहा था। और यह संदेश दिया गया कि प्रकृति ही सर्वश्रेष्ठ है और उसी में जीवन समाहित है।

मंदिर के पुजारी ने बताया कि दिवाली के अगले दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा करने की याद में हर साल गोबर से श्रीकृष्ण की आकति बनाकर पूजा की जाती है और उनकों अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। जे.के. मंदिर में हर साल इस तरह की भव्य पूजा का आयोजन होता है। पूजा के बाद सभी श्रद्धालुओं को अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया।
ये भी पढ़ेः Health & Lifestyle: भारत है, विविधता से भरे खान-पान के लिये प्रसिद्ध

1 Comment
Pingback: Kanpur Train Haadsa: चौरी चौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी हादसा टला - Anantpratigya Khabar -अनंतप्रतिज्ञा खबर