Author: Anantpratigya Khabar-अनंतप्रतिज्ञा खबर

https://anantpratigyakhabar.com With over 14+ years of experience in journalism, Anant Pratigya Khabar (Digital Media Website) is led by its Miss Preeti Rathore. She holds an MJMC, M.Sc. (Zoology), M.A. (Economics, Political Science, Hindi), B.Ed., and LL.B. from C.S.J.M. University, Kanpur.(अंनत है प्रतिज्ञा हमारी, जन-जन तक पहुँचे सत्य और स्पष्ट जानकारी)

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2026: लौह पुरुष के नाम से प्रसिद्ध सरदार वल्लभभाई पटेल एक युग के प्रतीक के रूप में भारत में प्रख्यात हैं। उनके इरादे लोहे की तरह मजबूत होने के कारण उन्हें लौह पुरुष के रूप में पहचाना गया। 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के नडियाद में एक साधारण किसान परिवार में जन्में सरदार वल्लभभाई पटेल बचपन से ही पढ़ने-लिखने के बहुत शौकीन थे।  लेकिन अन्याय के खिलाफ विद्रोही प्रवृत्ति और निडरता का भाव उनके स्वभाव में शामिल था। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने गोधरा से वकालत शुरू की। एक प्रसिद्ध वकील के रूप में मशहूर…

Read More

Health & Lifestyle: सर्दियों का मौसम आते ही ड्राई फ्रूट्स की याद आने लगती है। बादाम शरीर को रोगों से दूर रखने के साथ-साथ ठंड से भी राहत देते हैं। वैसे तो सभी ड्राई फ्रूट्स अलग-अलग तरह से शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन ड्राई फ्रूट्स के राजा बादाम की बात ही अलग है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बदाम में मौजूद मोनो-सैचुरेटेड फैट्स और विटामिन-ई कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिसकी वजह से शरीर का सबसे मूल्यवान अंग हृदय स्वस्थ रहता है और शुगर की मात्रा भी नियंत्रित…

Read More

PM Modi: प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर से दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान वह बनासकांठा जिले से प्रदेश को 14 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 30 अक्टूबर दिन शुक्रवार को दियोदर क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। और बनासकांठा में बुनियादी ढाँचा, रेलवे, कृषि और जलापूर्ति से जुड़ी कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें अहमदाबाद मेट्रो फेज 2A और 2B की आधारशिला रखी जाना भी शामिल है। इसके साथ ही वह उत्तर गुजरात और कच्छ क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए दो…

Read More

Karva Chauth 2026: चौदहवीं के चाँद के दर्शन के लिए सुहागिनों का सोलह श्रृंगार, हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला सबसे सुंदर व्रत है। आँख में काजल, पैरों में पायल और बिछिया, हाथों में चूड़ियाँ और अँगूठी, नाक में नथ, गले में हार, बाँह में बाजूबंद, कमर में कमरबंद, माँग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और माँग टीका, हाथों में मेहँदी, बालों में गजरा, महावर, इत्र और सुनहरी पोशाक के साथ सोलह श्रृंगार का चौदहवी के चाँद मानो सौंदर्य और प्रकृति का संगम होने जा रहा है। कुछ ऐसा ही मनोहर दृश्य हिंदू धर्म…

Read More

Kanpur: कॉटन मिले कानपुर की वर्षो पुरानी रियासते है इन रियासतों न अपनी कभी न खत्म होने वाली पहचान बना रखी है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब कानपुर की कॉटन मिलें फिर से शुरू हो सकती हैं। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने आज 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को वर्षों से बंद पड़ी लाल इमली कॉटन मिल का दौरा किया।कानपुर की लाल इमली मिल, जेके जूट मिल, एल्गिन मिल और स्वदेशी कॉटन मिल समेत शहर की लगभग सभी मिलें कई वर्षों से बंद पड़ी हैं। सांसद रमेश अवस्थी का यह दौरा मिलों के शुरू होने की…

Read More

Ramleela Mahotsav 2026: शहर में नवरात्रि प्रारंभ होने के उपरांत से विभिन्न स्थानों पर रामलीला का मंचन धूमधाम से किया जा रहा है। इसमें शहर के प्रसिद्ध प्राप्त जे.के. मंदिर, कानपुर में 7 दिवसीय भव्य रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन हुआ। 1953 में स्थापित यह धार्मिक और सांस्कृतिक संगम को स्वयं में समाहित किए इसकी श्वेत संगमरमर नागर शैली अपनी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। यहां हर वर्ष दशहरे के अवसर पर रामलीला कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस बार भी शारदीय नवरात्रि और दशहरे के पावन अवसर पर रामलीला महोत्सव 2026 का आयोजन किया गया। जिसका पहला दिन…

Read More

Shardiya Navratri Garba 2026: नवरात्रि के पावन पर्व को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया गया है। लेकिन दीवाली से पहले आने वाले शारदीय नवरात्रि का महत्व हिंदू धर्म और संस्कृति में दीवाली के आगमन की खुशी के कारण और भी बढ़ जाता है। माँ दुर्गा की भक्ति और लोक-संस्कृति का अनोखा संगम गरबा और डांडिया है, जिसकी धूम आज देश भर में चारों तरफ मची हुई है। गुजराती परम्परा से शुरू होने वाला गरबा और डांडिया आज केवल लोकनृत्य नहीं, बल्कि धर्म, भक्ति, शक्ति, उपासना और आनंद का प्रतीक बन चुका है।शारदीय नवरात्रि के अवसर पर कानपुर शहर से…

Read More

International Day of Peace 2026: शांति प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और विभिन्न क्षेत्रों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। युद्ध और गुस्सा कार्यों को प्रगति की ओर बढ़ने से रोकता है। वहीं शांति सोचने-समझने की क्षमता को बढ़ाते हुए व्यक्ति में मानसिक रूप से संपूर्णता के साथ कार्य करने की क्षमता विकसित करती है। आज 21 सितंबर को पूरा देश विश्व शांति दिवस के रूप में मना रहा है। संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 1981 में शांति दिवस की स्थापना की गई थी और पहला शांति दिवस 21 सितंबर 1982 को मनाया गया था। 2001 में इस दिन को आधिकारिक तौर पर वैश्विक…

Read More

Radhashtami 2026: प्रेम भक्ति की अधिष्ठात्री देवी राधारानी श्रीकृष्ण के प्रति समर्पित प्रेम की पहचान है। राधारानी का जन्मदिन भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। जिसमें ब्रज से लेकर देश के विभिन्न शहरों में उनके जन्मदिन के पावन पर्व भक्तिमय कार्यक्रमों का आयोजन होता है। कानपुर के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर और जे.के. मंदिरों में भी राधाष्टमी के अवसर पर भव्य सजावट के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि आज के ही दिन वृषभानु नंदिनी का एक…

Read More

Kanpur: पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और करियर की अपार संभावनाएँकानपुर। सचिव आशीष सिंह चौहान के कुशल नेतृत्व में संचालित जुहारी देवी गर्ल्स पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, कैनाल रोड में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के 6 माह के सर्टिफिकेट कोर्स (CCJ) की नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रख्यात वरिष्ठ पत्रकार पंकज प्रसून एवं विशिष्ट अतिथि दैनिक जागरण कानपुर की मैनेजर भावना शुक्ला ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया।मुख्य अतिथि पंकज प्रसून ने छात्राओं को पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, करियर के अवसरों और विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत…

Read More