Health & Lifestyle: सर्दियों का मौसम आते ही ड्राई फ्रूट्स की याद आने लगती है। बादाम शरीर को रोगों से दूर रखने के साथ-साथ ठंड से भी राहत देते हैं। वैसे तो सभी ड्राई फ्रूट्स अलग-अलग तरह से शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं लेकिन ड्राई फ्रूट्स के राजा बादाम की बात ही अलग है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार बदाम में मौजूद मोनो-सैचुरेटेड फैट्स और विटामिन-ई कोलेस्ट्रॉल को कम करके शरीर को भरपूर ऊर्जा प्रदान करते हैं, जिसकी वजह से शरीर का सबसे मूल्यवान अंग हृदय स्वस्थ रहता है और शुगर की मात्रा भी नियंत्रित रहती है।
बदाम डीएनए, आरएनए का निर्माण में है सहायक
बादाम का सेवन करने के लिए इसकी मात्रा और मौसम का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। गर्मी के मौसम में भिगोकर 3 से 4 बादाम का सेवन लाभप्रद होता है, जबकि सर्दी के मौसम में एक स्वस्थ व्यक्ति के लिए प्रतिदिन 20 बादाम का सेवन उचित माना जाता है। यदि किसी तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तब 10 से 12 बादाम का सेवन प्रतिदिन किया जा सकता है।

दूध और पानी में भिगोकर खाएं बादामबादाम को पानी या दूध में भिगोकर खाने से इसमें पोषक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे यह शरीर की कोशिकाओं के लिए अधिक फायदेमंद हो जाता है। बादाम में दांत एवं हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के लिए कैल्शियम, अम्ल-क्षार संतुलन, डीएनए, आरएनए के निर्माण के साथ-साथ कोशिकाओं की वृद्धि में सहायक फास्फोरस, मांसपेशियों की मरम्मत और तंत्रिकाओं को ठीक करने के लिए मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसमें पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट मानसिक तनाव कम करके दिमाग को तरोताजा और याददाश्त को तेज बनाता है, जबकि इसमें मौजूद आयरन और जिंक शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी को पूरा करते हैं।
व्यस्तता एवं फास्ट फूड के दौर में बदाम फायदेमंद
बादाम खाने से भूख होती है कम, वजन होता है नियंत्रित समय की व्यस्तता एवं फास्ट फूड के दौर में खाने-पीने के अव्यवस्थित तरीकों ने लोगों को इस कदर जकड़ लिया है कि स्वादिष्ट और चटपटे भोजन के शौकीन लोगों के शरीर में तरह-तरह की बीमारियां घर कर रही हैं, जिससे जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। भोजन में आवश्यक तत्वों की कमी के कारण सामान्य जीवन की दिनचर्या प्रभावित होती है, जिससे घर हो या ऑफिस, सभी कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होने लगता है।
सर्दी के मौसम में भोजन पचाने की क्षमता बढ़ जाती है और हर जगह प्रोटीन युक्त पौष्टिक भोजन मिलना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मुट्ठी भर बादाम के सेवन से इसमें मौजूद प्रोटीन और कैलोरी की भरपूर मात्रा शरीर को पोषक तत्व प्रदान करने के साथ-साथ भूख को भी कम करती है, जिसकी वजह से वजन नियंत्रित रहता है। एक महीने तक लगातार बादाम का सेवन करने से इसके लाभ दिखाई देने लगते हैं।
………….

1 Comment
Pingback: Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti 2026: लौह पुरुष को पूरे देश ने किया नमन - anantpratigyakhabar.com