Karva Chauth 2026: चौदहवीं के चाँद के दर्शन के लिए सुहागिनों का सोलह श्रृंगार, हिंदू धर्म में पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला सबसे सुंदर व्रत है। आँख में काजल, पैरों में पायल और बिछिया, हाथों में चूड़ियाँ और अँगूठी, नाक में नथ, गले में हार, बाँह में बाजूबंद, कमर में कमरबंद, माँग में सिंदूर, माथे पर बिंदी और माँग टीका, हाथों में मेहँदी, बालों में गजरा, महावर, इत्र और सुनहरी पोशाक के साथ सोलह श्रृंगार का चौदहवी के चाँद मानो सौंदर्य और प्रकृति का संगम होने जा रहा है।

कुछ ऐसा ही मनोहर दृश्य हिंदू धर्म के कार्तिक मास में करवा चौथ के दिन देखने को मिलता है। इस वर्ष 29 अक्टूबर, गुरुवार को संपूर्ण देश में श्रद्धा, भक्ति और प्रेम के प्रतीक इस त्योहार को मनाया जाएगा। इस दिन महिलाएँ अपने पति की लंबी आयु और दांपत्य सुख की प्राप्ति हेतु निर्जला उपवास रखती हैं।सद्भाव और एकता के इस त्योहार को मनाने से परिवार में खुशहाली और प्रेम से परिपूर्ण वातावरण आता है।
सोलह श्रृंगार है सुहागिनों की पूर्णता का प्रतीक
सुहागिन होने की निशानी है नाक की नथ जो आत्म अभिव्यक्ति को प्रदर्शित करती है। तनाव को कम करता है माँग का सिंदूर और शुक्र ग्रह को मजबूत करती है बिछिया। लक्ष्मी आगमन का संकेत देती है पैरों की पायल, तो साहस को दिखाता है माथे का माँग टीका। संस्कृति को बनाए रखता है गले का हार, प्रेम और शक्ति को दर्शाती है माथे की बिंदिया, जबकि नकारात्मक शक्तियों के प्रभाव को कम करता है बाँह का बाजूबंद समृद्धि का सूचक है। कमरबंद, तो धन-संपदा और शुभता का प्रदर्शन करती हाथों की अँगूठी एवं चूड़ियाँ है। दिमाग को तरोताजा रखता है फूलों की खुशबू से महकता बालों का गजरा, जबकि सौभाग्य और नारीत्व का प्रतीक है महावर और इत्र की खुशबू।
त्योहार के अवसर पर बजारों में छायी रौनक
सोलह श्रृंगार का प्रत्येक श्रृंगार अपनी अलग कहानी बयां करता नजर आता है, जिसके लिए भारतीय महिलाएँ कई महीनों पहले ही तैयारी में जुट जाती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएँ चाँद को देखकर अपने पति के हाथों से जल अथवा मीठा ग्रहण करके निर्जला व्रत खोलेंगी। त्योहारों के एक दिन पहले से ही इस पावन अवसर पर घरों के साथ बाजारों की भी रौनक देखने लायक है। अपने पिया के नाम की हाथों में मेहँदी लगाती सुहागिनें उनकी लंबी उम्र की कामना करती उनका नाम अपने हाथों में लगाती नजर आई।
……….

1 Comment
Pingback: PM Modi: पीएम मोदी का दो दिवसीय गुजरात दौरा - anantpratigyakhabar.com