Kanpur: कॉटन मिले कानपुर की वर्षो पुरानी रियासते है इन रियासतों न अपनी कभी न खत्म होने वाली पहचान बना रखी है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए अब कानपुर की कॉटन मिलें फिर से शुरू हो सकती हैं। कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी ने आज 23 अक्टूबर दिन शुक्रवार को वर्षों से बंद पड़ी लाल इमली कॉटन मिल का दौरा किया।कानपुर की लाल इमली मिल, जेके जूट मिल, एल्गिन मिल और स्वदेशी कॉटन मिल समेत शहर की लगभग सभी मिलें कई वर्षों से बंद पड़ी हैं। सांसद रमेश अवस्थी का यह दौरा मिलों के शुरू होने की दिशा की ओर एक ठोस कदम के रूप में देखा जा सकता है। कानपुर के मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध लाल इमली मिल का इतिहास अंग्रेजों के समय का है।
लाल इमली मिल को 5 व्यापारियों ने मिलकर किया था शुरू
1876 में बनी लाल इमली मिल को जॉर्ज एलन, वीई कूपर, गैविन एस जोन्स, डॉ. कोंडोन और बिवैन पेटमैन 5 अंग्रेज व्यापारियों ने मिलकर शुरू किया था। शुरुआत में इस मिल का नाम Cawnpore Woollen Mills था। लेकिन यहाँ पर लाल इमली का पेड़ होने के कारण इसे लाल इमली मिल कहा जाने लगा।लाल इमली मिल भारत की पहली आधुनिक मिल थी, जिसे पूरब के मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्धि प्राप्त थी। इस मिल में लगभग 10000 मजदूर कार्य करते थे।
इन मजदूरों को समय देखने के लिए 1880 में कानपुर का पहला क्लॉक टावर लगाया गया। जिसके घंटे की टन-टन की आवाज 5 किलोमीटर तक सुनाई देती थी। लगभग 26 एकड़ में बनी लाल इमली मिल, 1920 में इस मिल को ब्रिटिश इंडिया कॉर्पोरेशन में शामिल किया गया। और 1981 में इंदिरा गांधी ने इसका राष्ट्रीयकरण कर दिया था। पूरब का मैनचेस्टर कहलाने वाली वूलेन मिल 2013-14 में पूरी तरह से बंद हो गई थी।
ईस्ट के मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध जेके जूट मिल
इसी तरह शहर के ईस्ट के मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध जेके जूट मिल का इतिहास में बड़ा नाम है। 1929 में सिंघानिया परिवार द्वारा स्थापित यह मिल जे.के. जूट मिल्स के नाम से पहचानी जाती थी। इसमें जूट के बोरे आदि तैयार किए जाते थे जो देश विदेश में सप्लाई होते थे। लगभग 3000 से ज्यादा मजदूर कार्य करते थे। घाटे के चलते यह मिल बंद हो गई थी और इसे गोविंद सारडा नाम के व्यापारी ने खरीद लिया। मजदूरों का बकाया बढ़ जाने और घाटे के चलते यह मिल नीलामी की कगार पर पहुँच गई थी। अब सांसद रमेश अवस्थी के लाल इमली दौरे से यह बात निकल कर सामने आ रही है कि जल्द ही कानपुर की बंद पड़ी कॉटन मिलें फिर से शुरू हो सकती हैं और शहर वस्त्र उद्योग के नाम पर अपनी अलग पहचान बना सकता है।
……..समाप्त
