US, Israel Vs Iran War: इजराइल और ईरान के युद्ध में अमेरिका का बीच में कूदना अमेरिका के लिये भारी पड़ रहा है। जबकि संपूर्ण विश्व की आम जनता को इस युद्ध का खामियाजा आने वाले समय में भुगतना पड़ सकता है। अमेरिका, इजराइल और ईरान में इस युद्ध ने ऐसी तबाही मचा रखी है कि इन देशों की आम जनता के लिये एक-एक पल का समय महीनों सा दिखाई दे रहा है। जान माल के खतरे के साथ खाने पीने की समस्याओं से भी जूझती जनता अपना शहर घर बार छोड़ने के लिये मजबूर हो चुकी है।

आठ दिनों से चल रहे इस तबाही के मंजर ने अमेरिका, इजराइल और ईरान की सूरत ही बदलने के साथ आम जनता की जिन्दगी बदल कर रख दी है। ईरान के शहर मीनाब में स्कूल पर किये गये हमले ने तो ऐसा कहर बरपाया कि अपने भविष्य को संवारने के लिये पढ़ रही 168 बच्चियां अपना भविष्य संवारने से पहले ही मौत के मुँह में समा गयी। जिसकी भयावह तस्वीरें देखकर संपूर्ण विश्व की जनता का ह्दय कांप उठा और आँखों से अश्क झलक उठे सबके मन में बस एक ही सवाल आया राजनीति की जंग में इन निर्दोष बच्चियों की जिन्दगी आखिर क्यों छीन ली गई इनका क्या कसूर था।
….समाप्त……
