US, Israel Vs Iran War: इजराइल और ईरान का युद्ध थमने का नाम नही ले रहा है। युद्ध के 16 दिन बीत चुके है लेकिन युद्ध की स्थिति बद से बद्त्तर होती जा रही है ईरान इजराइल का यह युद्ध 14 देशों तक अपने पैर पसार चुका है। और इन देशों की आम जनता के लिये यह युद्ध बेहद पीड़ादायक बन गया है। ईरान और इजराइल के अलावा लगभग इन सभी 14 देशों में इसका असर दिखाई देना शुरु हो गया। ईरान द्वारा होर्मुज को बंद किये जाने के कारण भारत समेत अन्य दूसरे देशों में कच्चे तेल और एलपीजी की सप्लाई में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

ईरान के लीडर आयतुल्ला मोजतबा खेमनई युद्ध में जान गवां बैठे ईरान के शहीदों अपने पिता की मौत का बदले लेने के लिये अडिंग है। ईरान में आयतुल्ला मोजतबा खेमनई अपने पिता की मृत्यु के पश्चात उनके रिक्त पद पदस्थ हुये थे और इस समय ईरान एंव इजराइल के बीच चल रहे युद्ध की कमान संभाले है। युद्ध के 16 दिन बाद भी ईरान पीछे हटने को तनिक भी राजी नही है और साफ तौर पर पर अमेरिका को चेतावनी दी है कि अब बातचीत नहीं होगी अमेरिका सरेंडर करेगा। युद्ध को कब समाप्त करना है यह फैसला ईरान करेगा। अब अमेरिका के पास सरेंडर के अलावा कोई रास्ता बच नही रहा है क्योंकि दिन प्रतिदिन अमेरिका के सैन्य संसाधन और हथियार समाप्त होते जा रहे है।
….समाप्त………..
