Trump Trade Investigation: ट्रंप की ट्रेड जाँच शुरु हो चुकी है। जिसमें ट्रंप के निशाने पर वह देश शामिल है जो बड़ी संख्या में व्यापारिक गतिविधियों में अपनी भागीदारी रखते है। इन देशों में मलेशिया, चीन, जापान, यूरोपीय संघ, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, ताइवान, स्विट्ज़रलैंड, कंबोडिया, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, सिंगापुर, नार्वे, वियतनाम समेत सोलह देश शामिल है। विभिन्न सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रंप यह ट्रेड जाँच इसलिये कर रहे है ताकि उन देशों के खिलाफ कार्यवाई की जा सके जो व्यापार के लिये अनुचित गतिविधियों का इस्तेमाल कर रहे है।

अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट द्वारा टैरिफ शुल्क को गलत साबित करने के उपरान्त ट्रंप द्वारा ट्रेड जाँच प्रक्रिया शुरु की गयी है। यह ट्रेड जाँच 1974 के अधिनियम की धारा 301 का उपयोग के आधार पर की जा रही है। यह धारा विदेशी व्यापार नीति की जाँच और व्यापार में गड़बडी पाये जाने की स्थिति में टैरिफ लगाने की अनुमति प्रदान करती है। इससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि यदि इन 16 देशों में व्यापार नीतियों में किसी तरह की कोई गड़बडी पायी जाती है तो उस देश पर अमेरिकी सरकार ट्रंप द्वारा टैरिफ बढ़ाया जा सकता है और इसके साथ समानों पर टैक्स की बढ़ोत्तरी की संभावना भी दिख रही है।
……समाप्त,,,,,,,,,,,,,

