US, Israel Vs Iran War: ईरान इजराइल युद्ध के कारण संपूर्ण विश्व में कच्चे तेल और एलपीजी की समस्या बढ़ गई है। भारत में गैस की खपत को पूरा करने के लिये मिडिल ईस्ट से दो जहाज रवाना हो चुके है। लेकिन गैस की किल्लत को देखते हुये एलपीजी का संकट बढ़ने की कगार पर पहुँच गया है। जिसके कारण सरकार ने आदेश को जारी करते हुये यह निर्णय लिया है कि जिनके पास घर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन उपलब्ध है, वह घरेलू LPG सिलेंडर का रिफिल प्राप्त नही करा पायेगें।
वह उपभोक्ता वर्ग जिनके पास LPG सिलेंडर कनेक्शन है वह पीएनजी नही रख सकते है। इसका मुख्य उद्देश्य असमानता की स्थिति को रोकना और संसाधनों के अनावश्यक दुरुपयोग से बचना है। सरकार का कहना है यदि किसी के पास दो कनेक्शन है तो एक कनेक्शन को जल्द से जल्द सेरेंडर कर दें।
….समाप्त…..

