Lucknow: वर्तमान में उत्तर प्रदेश का इंफ्रास्ट्रक्चर 10 लाख 48 हजार करोड़ के 330 परियोजनआओं के साथ देश का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियों है। यह वक्तव्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रगति पोर्टल पर आयोजित प्रेसवार्ता में कही। इन्होंने कहा कि इसइंफ्रास्ट्रक्चर परिवहन, शहरी इन्फ्रास्ट्रक्चर, पावर, स्वास्थ्य और औद्धोगिक विकास के प्रमुख क्षेत्र शामिल है। 2 लाख 37 हजार करोड़ लगात की 128 परियोजनायें पहले कमीशंड हो चुकी है। 8 लाख 58 हजार करोड़ की 202 परियोजनायें समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ रही है। उ0प्र0 में रेलवे में ट्रांसपोर्ट और लाजिस्टिक हब को बनाने में इनसे बहुत मदद की है। प्रतिस्पर्धा के दौर में परियोजनाओं को उतारने में जो भी राज्य थोड़ी भी लापरवाही करेगा। तो निवेशक दूसरी जगह जायेगा जहाँ उसे आसानी होगी। इसलिये समय से प्रोजेक्ट को जमीनी धरातल पर उतारना प्रगति का आधार रहा है। उत्तर प्रदेश में 4 लाख 19 हजार करोड़ रु0 के 65 के बड़े प्रोजेक्ट प्रगति के अतंर्गत आते है।जिसमें 26 कमीशंड हो चुके है 39 प्रोजेक्ट निर्माण के अलग – अलग चरणों में चल रहे है। प्रगति पोर्टल से प्रदेश में इटंर ऐजेन्सी की बधाये दूर हुई है।
-समाप्त…………

