CM YOGI: नियम संयम और अनुशासन से व्यक्ति अपने शरीर पर ध्यान दे कर स्वस्थ रख सकता है। यह वक्तव्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्य नाथ ने गोरखपुर में आयोजित बास्केटबॉल टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में कही। इन्होंने कहा कि देश के कई राज्य ऐसे है जहाँ अभिभावक बेटा और बेटियों में फर्क नही करते। बच्चें पढ़ाई के अलावा जिस क्षेत्र में रुचि लेते है अभिभावक उस क्षेत्र से सबंधित सुविधायें बच्चों को उपलब्ध कराने के लिये प्रयासरत रहते है। इसी का परिणाम यह है कि देश खेल के इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकास की ओर अग्रसर करने में सफल हो रहा है। उ0 प्र0 ग्राम पंचायत स्तर पर खेल के मैदान सबंधित कार्यो को प्राथमिकता देकर विकास करवा रही है। साथ ही ग्राम पंचायत और नगर निकाय में ओपन जिम, ब्लाक स्तर पर मिनी स्टेडियम और जिले स्तर पर स्टेडियम के निर्माण कार्य तीव्रता के साथ आगे बढ़ना चाहिये।

अहमदाबाद में होगाः 2030 का कॉमनवेल्थ गेमः
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ओलंपिक, कॉमन वेल्थ और एसियाड एंव वर्ल्ड चेम्पियनशिप में मेडल पाने वाले खिलाड़यों को भारत सरकार के अलावा अन्य राज्य सरकारों द्वारा भी पुरस्कृत किया जाता है। ओलंपिक में क्वालीफाई प्रतिभागी को उत्तर प्रदेश सरकार 10 लाख की सहायता देने के साथ स्पोर्टस किट उपलब्ध कराती है। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने पर 6 करोड़ की धनराशि के अलावा खिलाड़ी को क्लास वन की नौकरी भी उपलब्ध करायी जाती है। अब खेल प्रतियोगिताओं में देश की बेटियों को भी आगे बढ़ते देखेगें। 2014 से पहले खेल प्रतियोगिता सरकार के एजेडें का हिस्सा नही थी। प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षो में देश में खेल संस्कृति ने जन्म लिया है। 2030 का कॉमन वेल्थ गेम अहमदाबाद में होगा और 2036 के ओलंपिक के लिये भारत ने आवेदन किया है। मा0 योगी जी अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुये कहा कि मा0 प्रधानमंत्री जी को खेलों में अपार रुचि है। जब कोई भी भारतीय टीम मेडल जीत कर लाती है तब प्रधानमंत्री जी टीम से स्वंय भेंट करते है और जब कोई टीम खेलने के लिये जाती है तो उसे प्रोत्साहन मा0 प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा दिया जाता है।
-समाप्त………..

