Kishamish (Raisin):गर्म तासीर की किशमिश सर्दियों के दिनों में बेहद फायदेमंद साबित होती है। किशमिश में पाये जाने वाला आर्जिनिन प्रोटीन शरीर की ऊर्जा को बढ़ाने में बेहद मददगार होती है। अंगूर को सूखाकर तैयार की गई किशमिश में कैल्शियम, बोरान, पोटेशियम और आयरन भारी मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर की पाचन प्रक्रिया और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते है।
जबकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स के गुण रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है। विशेषज्ञों की माने तो भीगी हुई किशमिश वजन को नियंत्रित करने के लिये लाभदायक होती है। रात को सोने से पहले किशमिश को खाने से नींद अच्छी आती है और चेहरे पर मुहासे झुर्रियों से राहत मिलने के साथ त्वचा एंव बाल चमकदार मुलायम बने रहते है। प्रतिदिन 30 से 50 ग्राम तक किशमिश खाने से शरीर स्वस्थ रहता है इससे अधिक की मात्रा शरीर में शुगर की मात्रा को बढ़ा सकती है। डायबिटीज एंव पत्थरी से ग्रसित व्यक्ति को डॉक्टरों से सलाह लेकर ही किशमिश का सेवन करना चाहिये।

