Uttar Pradesh: पच्चहत्तर जिलों का प्रदेश उत्तर प्रदेश को प्राचीन काल में सयुक्त प्रांत के नाम से जानते थे 24 जनवरी 1950 को इसका नाम उत्तर प्रदेश रख दिया गया और यह भारतीय संघ का राज्य बन गया। इसलिये प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रुप में मनाया जाता है। आज दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल पर आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय एंव गृह मंत्री अमित शाह को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने श्री राम जी का स्मृति चिन्ह् भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। इसके साथ ही केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रदेश की प्रदर्शिनी का अवलोकन किया और एक जनपद एक फूड और सरदार वल्लभाई पटेल एम्प्लॉयमेंट एंड इंडस्ट्रियल जोन का शुभारम्भ भी किया।
उत्तर प्रदेश में 18 प्रशासनिक शहर है,शामिलः
उत्तर प्रदेश के नागरिकों ने भारत की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है इसलिये प्रदेश का भारतीय इतिहास एंव धर्म में विशेष योगदान है। उत्तर प्रदेश को से पाँच कालों में विभाजित किया गया है। प्रागैतिहासिक एंव वैदिक काल, प्राचीन काल, मध्य काल, आधुनिक काल और स्वातंत्रोत्तर काल है। जबकि प्रागैतिहासिक काल का समय 4000 ई0पूर्व माना जाता है। यहाँ पर शासन की बात की जाय तो चंद्रगुप्त, आशोक सम्राट जैसे शासकों ने शासन किया । प्रदेश के 18 प्रशासनिक शहरों में आगरा अलीगढ़, प्रयागराज, अयोध्या, आजमगढ़ बरेली, बस्ती, चित्रकूट, देवीपीटन, गोरखपुर, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुरादाबाद, सहारनपुर एंव वराणसी आदि शामिल है। इसके अलावा औद्योगिक नगर कानपुर, राजधानी लखनऊ, ऐतिहासिक शहर वराणसी, ताजमहल के लिये प्रसिद्ध पर्यटन स्थल आगरा और गंगा यमुना सरस्वती का संगम प्रयागराज, गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ और श्रीराम की नगरी अयोध्या आदि उत्तर प्रदेश राज्य के प्रमुख शहरों की श्रेणी में आते है।
.

