Union Budget: बजट 2026 वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में 53.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया। इसमें से यदि भारत सरकार की आमदनी की बात की जाय तो आंकड़ो के अनुसार एक वर्ष की आमदनी 44 लाख करोड़ रुपये है। आमदनी कम खर्च ज्यादा होने की स्थिति में सरकार को कर्ज लेकर देश की व्यवस्थाओं से संबधित संसाधन जुटाने पड़ते है। यदि देश के राजकोषीय घाटे की बात की जाय तो यह 16 लाख 95 हजार करोड़ रुपये का है इस सत्र रक्षा बजट के लिये सबसे अधिक धनराशि रखी गई है। इसके लिये 7 लाख 84 हजार करोड़ रुपये का बजट में प्रावधान किया गया है।

यातायात, हाईवे और रेलवे के लिये 5 लाख 98 हजार करोड़ तीसरे नम्बर पर ग्रामीण विकास के लिये 3 लाख 73 हजार करोड़ जबकि शिक्षा को चौथे स्थान पर रखते हुये 1,39,289 का बजट निर्धारित है आने वाले समय में AVGC के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिये 15000 माध्यमिक स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC, VFX एडवांस्ड मीडिया के क्षेत्र को प्रगति की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से कंटेट क्रियेटर लैब स्थापित करने पर ध्यान केन्द्रित किया गया है। इस क्षेत्र में 2030 तक 20 लाख नौकरियाँ उपल्ब्ध होंगी। स्वास्थ्य के लिये बजट में 1 लाख करोड़ से ज्यादा और सब्सिडी में 4 लाख 55 करोड़ रुपये कैपिटल एक्पेडेंचर ने 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का स्थान घेरा है। इस सत्र के बजट में रेयर अर्थ मिनरल्स कोरिडोर और न्यूक्लियर पावर प्लांट पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। साथ ही सेमीकडंक्टर के निर्माण के लिये 40 हजार करोड़ रुपये बजट में निर्धारित किये गये है।

