CSJMU KANPUR: कानपुर वि0वि0 में में होगा दो शताब्दियों के पत्रकारिता पर महासंवाद का आयोजन। वि.वि कुलपति प्रो.विनय कुमार पाठक ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के पोस्टर का विमोचन ने किया इस संगोष्ठी में उदंत मार्तण्य से ए. आई तक का सफर पर वैश्विक मंथन किया जायेगा इसके साथ कानपुर से हिन्दी में प्रकाशित होने वाले प्रथम समाचार पत्र उदंत मार्तण्ड के सफर से आज ए.आई युग में प्रवेश कर चुका है। इसी उपलक्ष्य में पत्रकारिता की विकास यात्रा के सफर में आने वाली चुनौतियों को मद्देनजर रखते हुये छत्रपतिशाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एंव जनसंचार विभाग 11 एंव 12 अप्रैल को एक भव्य अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित कर रहा है। संगोष्ठी का विषय “उदंत मार्तंड से ए.आई. युग तक का दो शताब्दियों का महासंवाद” है।

पोस्टर विमोचन के दौरान कुलपति ने कहा कि “आज हम सूचना के उस युग में हैं जहाँ तकनीक हर पल बदल रही है। यह संगोष्ठी न केवल हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्षों के संघर्ष और सफलता की कहानी कहेगी, बल्कि ए.आई. के दौर में मानवीय संवेदनाओं और पत्रकारिता की नैतिकता को बचाने के रास्तों पर भी विचार करेगी।
संगोष्ठी संयोजक डॉ. दिवाकर अवस्थी ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि “हमारा उद्देश्य इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी के माध्यम से हिंदी पत्रकारिता के विभिन्न आयामों पर विमर्श तैयार करना है। इस दो दिवसीय संगोष्ठी के बौद्धिक सत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के शिक्षाविदों,शोधार्थी, पत्रकार, तकनीकी विशेषज्ञ अपनी बात रखेगें। इसके साथ ही दो दिनों में 100 से अधिक शोध पत्रों वाचन भी किया जाएगा। इस दौरान पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के डॉ ओम शंकर गुप्ता, डॉ योगेंद्र पांडेय, डॉ जितेंद्र डबराल, डॉ रश्मि गौतम, डॉ हरिओम कुमार, सागर कनौजिया, प्रेम किशोर शुक्ला उपस्थित रहें।
…..समाप्त………..

