JDGPGC Kanpur: कैनाल रोड कानपुर में स्थित वर्षो से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जुहारी देवी कॉलेज में दिनांक 31 जनवरी दिन शनिवार को महाविद्यालय की एन.एस.एस अधिकारी डॉ0 ऱागिनी कुमारी के सानिध्य में द्वितीय एक दिवसीय शिविर में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के आईपीएस रविन्द्र कुमार मुख्य अतिथि के तौर पर पधार कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम में यमराज की वेषभूशा धारित किये कलाकार ने महाविद्यालय परिसर में मौजूद छात्र छात्राओं समेत समस्त शिक्षक और कर्मचारीगणों को जीवन के मूल्य से परिचित कराते हुये सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की हिदायद दी। और यमराज की मिमिक्री करते हुये कहा है कि “यम है हम, सबके प्राण लेते है, हम”।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने भाषण में कहा कि हम समाज में जिस बात को प्राथमिकता से प्रस्तुत करेगें समाज उसी बात की ओर अग्रसर होगा। फिर चाहे वह कुरीतियां हो या रीतियां जो भी समाज में फैलाया जाता है समाज उसी का अनुसरण कर लेता है। इस मौके पर महाविद्यालय की प्रचार्या, शिक्षक एंव कर्मचारीगण मौजूद रहे।

