Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में देश का पहला सबसे बड़ा AI डेटा सेंटर ग्रेटर नोएडा में स्थापित किया जा रहा है। एएम ग्रीन ग्रुप और उत्तर प्रदेश सरकार के बीच 1 गीगावाट के AI डेटा सेंटर की स्थापना के लिये विश्व आर्थिक मंच दावोस में समझौते पर हस्ताक्षर हुये। कार्बन फ्री एनर्जी पर स्थापित इस डेटा सेंटर का पहला चरण 2028 में पूरा होगा। जबकि 2030 तक यह डेटा सेंटर पूरी तरह बन कर तैयार हो जायेगा। इस डेटा सेंटर को स्थापित करने में 2.27 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जायेगा।
पाँच लाख अत्याधुनिक हाई-परफार्मेंस चिपसेट्स के इस्तेमाल से बना यह डेटा सेंटर AI के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के साथ देश के लिये भी एक बड़ी उपलब्धि बनकर उभरेगा। जिसकी वजह से संपूर्ण देश प्रगति की ओर अग्रसर करेगा और युवाओं के लिये रोजगार के अवसर भी बढ़ेगें। एएम ग्रीन ग्रुप द्वारा इतने बड़े डेटा सेंटर को स्थापित करने के लिये उत्तर प्रदेश को चुना जाना देश के लिये एक बड़ी सफलता है क्योंकि आने वाले समय में AI प्रत्येक व्यक्ति के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बनने की कगार पर है

