Chironji: हल्के बदामी रंग की गेहुँ की तरह दिखने वाली चिरौंजी विटामिन्स और औषधीय गुणों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स है। इसका ज्यादातर इस्तेमाल हलुआ और खीर में मिलाने के लिये किया जाता है। जिससे इसका स्वाद और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाता है। वैज्ञानिक नाम बुकानिया लाजांन के नाम से पहचानी जाने वाली चिरौंजी में मौजूद उच्च कोटि के फाइबर और प्रोटीन पाचन क्षमता को मजबूती प्रदान करने के साथ त्वचा में रंगत लाने और कील मुहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करते है। विशेषज्ञों की माने तो चिरौंजी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ ओमेगा-3 और ओमेगा-6 भी भारी मात्रा में पाया जाता है। यह रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करने के साथ ह्दय को भी स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसको दूध में उबाल कर पीने से सर्दी और सिरदर्द की समस्या से राहत मिलती है साथ ही शरीर में ऊर्जा और रक्त प्रवाह को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि चिरौंजी को पीसकर चेहरे पर फेस पैक की तरह प्रयोग में लाया जाय तो इससे दाग धब्बे और कील मुहासों की समस्या से निजात मिलती है। खाने में चिरौंजी का इस्तेमाल करते समय इसकी मात्रा का ध्यान देना बेहद जरुरी है। क्योंकि इसमें वसा की मात्रा पायी जाती है जो मोटापे के खतरे को बढ़ा सकती है।

