CM Yogi: आगामी 14 और 15 मार्च को होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा में सर्तकता बरतने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक में निर्देश दिये की इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में 15 से 75 लाख अभ्यर्थी शामिल होगें। इतनी अधिक तादद में अभ्यर्थियों की संख्या को देखते हुये परीक्षा की गोपनीयता और शुचिता से किसी प्रकार का कोई समझौता नही होना चाहिये इसके लिये प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के बाहर 112 की तैनीती सुनिश्चत की जाये इसके साथ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी खासी निगरानी रखी जाये।
इसके साथ ही समीक्षा बैठक में शुरु होने वाली चैत्र की नवरात्री में श्रद्धालुओं को माता रानी के दर्शन, सुरक्षा, स्वच्छता के साथ पेय जल की व्यवस्था का ध्यान रखने पर जोर दिया। इसके अलावा पेट्रोल डीजल की आपूर्ति मामले में माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल डीजल की आपूर्ति समान्य है। जमाखोरी, कालाबाजारी और कृत्रिम संकट की स्थिति को उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

