Formal Official Dress: पोशाक व्यक्ति के जीवनकाल के प्रत्येक क्षेत्र में विशेष महत्व रखते है। लेकिन विभिन्न तरह के कार्यक्रमों के साथ ऑफिस में रोजाना धारण किये जाने वाले पोशाकों पर लोगों को ध्यान देना बेहद जरुरी होता है। क्योंकि रोजमर्रा की बात समझ कर महिलायें हो या पुरुष परिधानों को अहमियत न देते हुये कोई भी पोशाक धारण कर ऑफिस पहुँच जाते है।

लेकिन यह लपरवाही उनकी छवि के साथ संस्थान की छवि को भी प्रभावित कर सकता है । साथ ही ऑफिस में कार्य करने वाले कर्मचारियों और ऑफिस के कार्यो से संबंधित मीटिंग में आपकी छवि को धूमिल कर सकता है। इसलिये ऑफिस में अपनी और संस्थान की छवि को विकसित करने के उद्देश्य से उचित परिधानों का चयन एंव रंगों का ध्यान रखना बेहद जरुरी है।
ड्रेस डिजाइनर्स की माने तो ज्यादातर ऑफिस में धाऱण किये जाने वाले परिधान औपचारिक और आरामदायक होने चाहिये। इसके लिये पुरुष अपनी बाडी स्ट्रक्चर और फिटिंग को ध्यान में रखते हुये ट्राउजर, ब्लैक, ब्लू, खाकी, ग्रे कलर की पैंट के साथ सफेद, हल्का नीला, हरा, पीला, गुलाबी रंगों या नीले काले रंग सफेद चेकदार बटन वाली शर्ट के साथ काले, नीले, खाकी, सिलेटी ब्लेजर और ऑक्सफोर्ड, फार्मल, डर्बी जूते धारण कर सकते है।

महिलाओं से संबंधित पोशाकों की बात की जाय तो वह साड़ी के अलावा गहरे या नयूट्रल रंगों की कुर्ती के साथ पैंट, प्लाजो, फार्मल शर्ट और पैंट धारण कर सकती है।
लेकिन इसके साथ कलर कॉम्बिनेशन का ध्यान रखना बेहद जरुरी है। यदि हल्के रंग की शर्ट पहन रहे है तो डार्क पैंट धारण करे और डार्क कलर की शर्ट के साथ हल्के रंग की पैंट का चुनाव बेहतर होगा। इसी तरह महिलायें कंट्रास्ट कलर्स का चयन कर सकती है।
समाप्त…………


