Nuclear Weapons: परमाणु सलयंन से बनाकर तैयार किये गये विनाशक विस्फोटक परमाणु हथियार प्रतिक्रिया के दौरान विशाल ऊर्जा उत्पादक परमाणु हथियार बमों के मुकाबले लाखों करोड़ गुना शक्तिशाली होते है। यह एक बार में पूरे शहर को धवस्त करने की क्षमता रखते है। इन परमाणु हथियारों का प्रयोग बड़ी तबाही को मचाने के लिये किया जाता है। यदि इतनी भयानक विस्फोटक शक्तियों को रखने वाले देशो की बात की जाय तो रुस, अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, भारत, पाकिस्तान, इजराइल और नार्थ कोरिया जैसे आठ देश शामिल है जो इन शक्तियों को रखने में सक्षम है।

जो भीषण युद्ध की स्थिति में इनका इस्तेमाल करने के लिये तत्पर रहते है। इसमें से सबसे अधिक संख्या में रुस के पास 5580 परमाणु हथियार, दूसरे स्थान पर अमेरिका के 5044, तीसरे नंबर पर चीन 500, चौथे स्थान पर फ्रांस 290, पाचवें पर ब्रिटेन 225, छठे स्थान पर भारत के 175, सातवां पाकिस्तान 170, जबकि इजराइल के पास 90 और नार्थ कोरिया के पास 50 परमाणु हथियार है। परमाणु परीक्षण की दृष्टि से देखा जाये तो अमेरिका ने सबसे पहले (1945) में परमाणु परीक्षण किया था। इसके बाद (1949) में रुस, ग्रेट ब्रिटेन ने (1952), फ्रांस ने (1960), चीन (1964), भारत(1975), पाकिस्तान (1998), उत्तर कोरिया (2006) जबकि इजराइल का खाड़ी युद्ध के दौरान (1979) को पहले परमाणु परीक्षण का समय माना जाता है।
हाल में अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका ने बी-2 स्टेल्थ बॉमर, लुकास ड्रोन, टास्क फोर्स स्कॉर्पियन स्ट्राइक, पैट्रियट और थाड के अलावा कई युद्धपोतों के साथ लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया है।

