Hanuman Jayanti 2026: सियाराम के प्रिय परमभक्त अंजनी के लाला कलयुग के देवता हनुमान जी प्रभु श्रीराम के परम भक्त है। दिनांक 2 अप्रैल दिन गुरुवार को हनुमान जी के जन्म उत्सव को संपूर्ण हिन्दू धर्म में धूमधाम से मनाया गया। माना जाता है कि आज के ही दिन चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी जन्में थे।
कष्ट हरने वाले हनुमान है, संकटमोचन
साहस सफलता के देवता हनुमान जी की जयन्ती के अवसर पर को जगह- जगह मंदिरों में सुदंरकाण्ड और हनुमान चालीसा पाठ के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना की गयी। शहर कानपुर के श्रीराधाकृष्ण मंदिर कमला नगर स्थित जे.के. मंदिर में सुंदरकाण्ड पाठ आयोजित किया गया।

मान्यता है कि हनुमान जी के प्रमुख रुपों में पाँच मुख वाले पंचमुखी हनुमान, बाल रुप में सूर्य देव को मुख में धरने वाले बाल हनुमान, कष्ट हरने वाले संकटमोचन, युद्ध के समय के रुप को वीर हनुमान के रुप में पूजते है जबकि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम और माता सीता के भक्त हनुमान जी का रामसेवक रुप में कलयुग में आज भी विधमान है। हनुमान जी का बाला जी रुप के पूजन अर्चन से भूत प्रेत बधाओं आदि से मुक्ति मिलने के साथ व्यक्ति के जीवन को कष्टों से मुक्ति मिलती है, और सुख समृद्धि का आगमन होता है।
….समाप्त……….

