Holi 2026: संपूर्ण देश में दिनांक 4 मार्च दिन बुधवार को होली रगों का त्योहार धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। देश भर में ढोल नगाड़ो के साथ नाचते गाते भंगड़ा करते लोगों ने अपने परिजनों एंव अपने मित्रों को रंग, गुलाल, लगाकर स्वादिष्ट गुझियां और मिठाइयां खिलाकर होली की शुभकमनायें एंव बधाई दीं।

इस पावन पर्व के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी से लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ ने पूरे देश और प्रदेशवासियों को सोशल मीडिया पर होली की शुभकमनायें देते हुये कहा कि रंगों का त्योहार होली श्रीराधा कृष्ण की तरह मानव जीवन में व्याप्त समस्त भोदभाव को मिटाने के साथ पूरे वातावरण को भी नवीन ऊर्जा में परिवर्तित कर देता है। यह त्योहार नई लहलाती फसलों की तरह सभी लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आये।
भारत देश के अलावा विभिन्न सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूएई, मॉरिशस, सिंगापुर, नेपाल, बांग्लादेश में अलग- अलग तरीके से होली का त्योहार मनाया जाता है। जहाँ भारत देश में होलिका दहन के दूसरे दिन रंग खेल कर होली मनायी जाती है। वहीं नेपाल में एक हफ्ते के इस त्योहार में काठमांडू दरबार में खंभा लगाकर इस त्योहार को मनाने की परंपरा है।

मॉरिशस में हवा में रंगों और गुलाल को उड़ाकर और मेवे से बनी मिठाईयां खाकर और खिलाकर होली उत्सव मनाते है। जबकि यूएई में रंग खेलकर और पार्को में पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजनों द्वारा होली त्योहार मनाया जाता है। वहीं सिंगापुर में होली बेहद रोमांचक तरीके से मनायी जाती है यहां होलिका दहन के बाद रंगों के त्योहार में गीत संगीत की रंगीन पार्टियों में समस्त जातियों के साथ पर्यटक भी हिस्सा लेकर त्योहार का आनन्द लेते है। बांग्लादेश के ढांका में मनाया जाने वाला यह होली का पर्व गीत संगीत के साथ पारंपरिक उत्सव के रुप में मनाया जाता है। इसमें लोग एक दूसरे से गले मिलकर बधाइयां देते है और मिठाईयां खिलाते है।
….समाप्त……….

