CM YOGI: दिनांक 17 जनवरी दिन शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मा0 योगी आदित्य नाथ ने वराणसी स्थित श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना करके समस्त प्रदेशवासियों के लिये सुख समृद्धि और शान्ति हेतु कामना की और कहा कि 2014 तक केवल पाँच से पच्चीस हजार श्रद्धालु काशी में दर्शन के लिये आते थे। लेकिन आज के समय में काशी में प्रतिदिन लगभग सवा लाख से डेढ़ लाख श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिये आते है। पर्यटन सीजन के समय श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर छः से दस लाख तक पहुँच जाती है। गत वर्ष 11 करोड़ श्रद्धालु काशी दर्शन करने आये थे। इन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि अब तक काशी नगरी में 40 से अधिक मंदिरों का पुनरुद्धार किया जा चुका है। जिसके बाद अब सीएसआर के फंड का इस्तेमाल करके मणिकर्णिका घाट को पुनरुद्धार के कार्यक्रम के साथ जोड़ा जा रहा है।

