New Delhi News: सयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान तीसरी बार राष्ट्रपति पद पर रहते हुये दिनांक 19 जनवरी दिन सोमवार को सायंकाल के समय मात्र 2 घंटे के लिये भारत आये। इस दौरान भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी स्वंय नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट उन्हें लेने के लिये पहुँचे थे। माननीय मोदी जी ने अपनी एक पोस्ट में कहा है कि मैं अपने भाई को लेने स्वंय आया हूँ। और अपने आवास स्थान लोक कल्याण में यू.ए.ई. के राष्ट्रपति और उनके परिवार का स्वागत किया। दोनों देशों के बीच हुई इस अहम बैठक में न्यूक्लियर पावर, ए.आई, भारत में डेटा सेंटर में निवेश, डिफेंस सेक्टर, स्पेस सेक्टर, एल.एन.जी गैस, फूड और एग्रो प्रोडक्ट के व्यापर, भारत में डेटा सेंटर बढ़ाने के साथ गुजरात के धोलेरा स्पेशल इन्वेस्टमेंट और 2032 तक भारत और यू.ए.ई. का व्यापार 100 अरब डॉलर से 200 अरब डॉलर पहुँचाने आदि समझौतों पर चर्चायें हुई। इस मौके पर माननीय प्रधानमंत्री जी ने यू.ए.ई. के राष्ट्रपति और उनके परिवार को गुजरात का नक्काशीदार झूला और पश्मीना शॉल के साथ कश्मीरी केसर को भी भेंट किया। दोनों देशों के बीच हुई इस बैठक से साबित होता है कि इससे वैश्विक सम्भावनाओं के द्वार खुलेगें और साथ ही डिजिटल साझेदारी को भी बढ़ावा मिलेगा।
Trending
- जहां हर रंग है, दिव्य प्रेम का प्रतीक
- आठ देशों के पास है, बम से लाखों गुना शक्तिशाली परमाणु हथियार
- श्रीहरि के भक्त होने के कारण प्रह्लाद को मारना चाहता था, हिरण्यकश्यपु
- चॉकलेट, फ्रूट और खजूर से बनाये इस होली में गुझिया
- ईरान ने इजराइल को दी कैमिकल अटैक की धमकी
- होली में अभद्र गीत संगीत पर लगे रोक
- अवैध पार्किंग और जहरीली शराब पर हो सख्त कार्यवाई
- मैं ही शिव हूँ ‘शिवोहम’ से गूंज उठा सीएसजेएमयू

