INTERNATIONAL NEWS: ईरान के सुप्रीम कोर्ट के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हमले के दौरान मौत होने के बाद युद्ध की स्थितियां और ज्यादा भयावह हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने खामेनेई की मौत के बाद कहा कि सुप्रीम कोर्ट के लीडर खामनेई की मौत ईरान की जनता के लिये न्याय साबित हुई है। हमले में घायल अयातुल्ला अली खामेनेई की पत्नी ने भी दम तोड़ दिया है। अमेरिका ने खामेनेई की मौत के बाद इरान का तख्ता पलट करने का रास्ता साफ कर लिया और इजराइल का साथ देने लिये हर कदम उठाने को तैयार हो गया है। अमेरिका और इजरायल दोनों देशों ने सैन्य शक्तियों को और अधिक बढ़ावा दे दिया है।
ईरान ने अपने जवाबी हमले से खाड़ी के देशों पर हमले शुरु कर अर्थव्यवस्था पर प्रहार करते हुये इजराइल को कैमिकल अटैक की धमकी दी है। अगर इरान ने इजराइल पर कैमिकल अटैक किया तो जहीरेले धुयें का प्रकोप बढ़ेगा जिससे विश्व में भारी तबाही की आशंका जतायी जा रही है। वहीं इरान के समर्थन में रुस उतर आया और बोला अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या घृणित कृत है।

