Kanpur News: 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर छत्रपतिशाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय परिसर में झण्डारोहण कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक द्वारा किया गया। साथ ही विश्वविद्यालय से संबंधित महाविद्यालयों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में सुन्दर झाकियाँ भी निकाली गयी। जुहारी देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज की डॉ0 रागिनी कुमारी के सानिध्य में महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा ऑपरेशन सिदूंर पर सुन्दर झाँकी प्रस्तुत की गई ।

इस झाँकी में भारत माता और भारत के वीरजवानों की वेशभूषा धारण किये छात्राओं ने अपनी सुन्दर प्रस्तुति से वि0वि0 परिसर में मौजूद लोगों को ऑपरेशन सिदूंर के समय के ह्दयाघात दृश्यों से रुबरु कराया। जिसको वि0वि0 के कुलपति प्रो0 विनय कुमार पाठक द्वारा खूब सरहा गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की शिक्षिका श्रेया भी मौजूद रही।

