LPG : अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध थमने का नाम नही ले रहा है। स्थितियां दिनों-दिन बद से बदत्तर होती जा रही है। जिसका असर भारत में भी रसोई घर तक पहुँच गया है। जिसके कारण एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपये तक मंहगा हो चुका है। सिलेंडर के बढ़े दामों के बाद सरकार द्वारा बताया जा रहा है कि भारत में सिलेण्डर का स्टॉक पर्याप्त है इसके बावजूद दिल्ली, मुम्बई और बिहार जैसे राज्यों में एलपीजी के लिये लोगों की लम्बी कतारे देखी जा रही है। कमर्शियल सिलेंडर की कमी के कारण कई रेस्त्रा बंद हो गये और कई होटल रेस्त्रा बंद होने की कगार पर पहुँच चुके है।

