Holi 2026: हिंदू धर्म में रंगों के पर्व पर होली इस वर्ष धूमधाम से 4 मार्च को पूरे देश में खेली जायेगी। ज्योतिषों की माने तो इस वर्ष 3 मार्च को होली में पड़ने वाले चन्द्र ग्रहण के कारण 2 मार्च को होलिका दहन होगा और 4 मार्च को रंगों की होली होगी। 3 मार्च को सूतक लगने के कारण इस दिन पूजा पाठ और रंग खेलना अशुभ माना जायेगा। ज्यातिष शास्त्रों के अनुसार 3 मार्च को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण से लोगों के मन पर असर पड़ सकता है जिसके कारण लोगों में खुशमिजाजी की कमी आ सकती है। जिससे राजनीतिक उतार चढ़ाव लड़ाई झगड़े हो सकते है। इस चंद्र ग्रहण का असर सिंह, मकर और कन्या राशियों पर ज्यादा देखा जा सकता है। मानसिक तनाव के चलते रिश्तों में गलतफहमियां भी बढ़ने की संभावना देखी जा सकती है।
..समाप्त……

