New Delhi News:बिहार में सड़क निर्माण मंत्री के पद पर कार्यरत रहे नितिन नवीन नई दिल्ली में दिन मंगलवार को र्निविरोध भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गये। बता दें कि भाजपा नेता नवीन किशोर सिन्हा के बेटे नितिन नवीन भारतीय राजनितिज्ञ और समाजिक कार्यकर्ता एंव बांकीपुर से 4 बार विधायक रह चुके है पहले नितिन नवीन को जेपी नड्डा के स्थान पर कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
नितिन नवीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के मौके देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने बधाई एंव शुभकामनायें दी। इस अवसर पर सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत देश के अन्य नेताओं ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को माला पहनाकर उनका अभिनन्दन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने अध्यक्ष नितिन नवीन को बॉस और मैं उनका कार्यकर्ता कहकर संबोधित किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने शुभकामनायें देते हुये कहा कि अध्यक्ष नितिन नवीन जी के नेतृत्व में भाजपा को नई दिशा प्राप्त होगी।


