Republic Day : इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ की परेड में भारत देश की मिसाइलों का अपने अलग अदांज में कर्तव्य दिखाकर संपूर्ण विश्व को भारत की अविश्वसनीय सैन्य क्षमता से अवगत करवाया। इसमें रक्षा अनुसंधान एंव डीआरडीओ द्वारा 2004 में विकसित पाक, चीन की सीमा पर तैनात किया जाने वाला 1400 HP इंजन का मुख्य युद्धक टैंक अर्जुन ने 70 किमी मारक क्षमता एंव दुश्मनों की गोलाबारी झेलने की ताकत के साथ हंटर किलिंग का प्रदर्शन किया।

दुश्मनों के किलेबंदी, बंकरों को नष्ट करने और सटीक निशाना लगाने वाली मिसाइल प्रणाली (NAMIS-II) नाग, जल थल वायु सेना के लिये वरदान परम शक्ति की सुपरसोनिक क्रुज मिसाइल ब्रह्मोस ने देश की असीम शक्ति से दर्शकों को रुबरु कराया। इसके अलावा दुश्मनों के विमान, ड्रोन्स, मिसाइलों और हेलीकॉप्टरों पर नजर रखने वाला आकाश युद्ध क्षेत्र निगरानी रडार, भारी भरकम दुश्मनों के सैन्य वाहनों को झटके में नष्ट करने की क्षमता लिये ऐंटी टैंक गाइडेड मिसाइल के साथ गेम चेंजर उन्नत टॉव्ड आर्टिलरी गन सिस्टम ने इस वर्ष 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत की सैन्य ताकत के आगे संपूर्ण विश्व को नतमस्तक कर दिया।

