Manali News: मनाली के अटल टनल को देखने के लिए सैलनी निकले ही थे कि अचानक बारिश ने अपना रंग बदल लिया और बर्फबारी के कारण सैलानियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। 1000 से अधिक वाहन इस भारी ओलावृष्टि में फस गये जिनको रेस्क्यू ऑपरेशन द्वारा निकाला गया। मनाली आये सैलानी बड़ी उम्मीदों के साथ मौसम का आनन्द उठाने के लिये निकले थे लेकिन अचानक तेज चलती हवाओं और बारिश ने सारा मजा किरकिरा कर दिया। यहाँ फसे हजारों वाहनों को निकालने के लिये यहाँ की पुलिस और बीआरओ की टीम को काफी मेहनत करनी पड़ी जिसके बाद वह सभी वाहनों को निकालने का कार्य जारी है।
मनाली आये सैलानी दिन के समय लाहौल घाटी और अटल टनल की ओर घूमने के लिये निकले थे, पर उन्हें इस बात का तनिक भी अंदाजा नहीं था कि मौसम इतनी जल्दी रंग बदल देगा देखते देखते शाम हो गई और अटल टनल आसपास के क्षेत्रों में बर्फबारी तेजी से होने लगी। रोड पर अचानक फिसलन बढ़ने से देखते ही देखते 1000 से ज्यादा वाहन बर्फ के बीच फंसते चले गए।
…समाप्त………

