Filmi Duniya: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘भूत बंगला’ का पोस्टर जारी होने के बाद दर्शकों में फिल्म को देखने के लिये उत्साह बढ़ता जा रहा है। ‘भूत बंगला’ फिल्म कॉमेडी हॉरर फिल्म है। इस फिल्म में अक्षय कुमार का रोल किसी तांत्रिक की तरह बेहद डरावना है। इसमें वह ढेरों की संख्या में रुद्राक्ष की माला धारण किये हुये और माला का जप करते हुये काला चश्मा लगाकर हल्के अंधेरें में भूतों के चेहरे बने हुये भयानक सिंहासन पर बैठे दिखाई दे रहे है। इस फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन के साथ अक्षय कुमार ने हेराफेरी, भागमभाग जैसी फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था। अब फिर से 16 वर्षो बाद अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर वापस लौट रही है। फिल्म ‘भूत बंगला’ दर्शकों को ‘भूल भुलैया पार्ट 2’ की यादे ताजा कर रही है।

