Union Budget 2026: देश में 2026-27 के बजट ने मेटल की कीमती धातुओं को पीट दिया। सोना, चाँदी, के साथ ताँबे में भारी गिरावट देखने को मिली है ताँबा 1,411 प्रतिकिलोग्राम से 126.5 रुपये सस्ता होकर 1284 पर अटक गया। जिससे कि मेटल बाजार को बड़ा झटका लगा है। जबकि सोने चाँदी के दामों में मंदी ने सबको हैरान कर दिया है। 24 कैरेट गोल्ड की कीमत घटते-घटते 1,60,570 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड 1,47, 590 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 18 कैरेट गोल्ड के भाव 1,20,430 प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं अगर चाँदी के दामों पर नजर डाली जाय तो चाँदी की कीमत जो कुछ हफ्तों पहले 4 लाख प्रतिकिलोग्राम पहुँच चुकी थी। वह अब घट कर 3,49,900 पर आ कर रुक गई है। आने वाले दिनों में सोने चाँदी के दामों और भी अधिक उतार चढ़ाव देखने को मिल सकते है।

बजट लागू होने के बाद नये टैक्स नियमों के चलते शेयर बाजार बुरी तरह गिर गया है। सरकार द्वारा STT सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स बढ़ा दिया गया। जिसके कारण शेयर बाजार में यह गिरावट देखी गई है। जिसमें सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर 80,722 और 24,825 पर आ पहुँचे है। जो शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने वालों के लिये बड़ा झटका साबित हुआ है।

