Instagram: इंस्टाग्राम हेल्प पेज पर दी गई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम को लेकर खबर सामने आ रही है कि कंपनी ने पुष्टि की है कि इंस्टाग्राम पर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट डायरेक्ट मैसेज में यह सुरक्षा फीचर नही होगा। इंस्टाग्राम के आधिकारिक हेल्प पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 के बाद इंस्टाग्राम पर एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सिस्टम का सपोर्ट नहीं मिलेगा। यह माना जा रहा कि एन्क्रिप्शन हटने से प्लेटफॉर्म के लिए मैसेजिंग डेटा को प्रोसेस करने में आसानी होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि एन्क्रिप्शन हटने के बाद तकनीकी रूप से प्लेटफॉर्म के पास मैसेज स्कैन करने और डेटा को प्रोसेसिंग की क्षमता बढ़ जाती है.
इंस्टाग्राम की कंपनी मेटा के अनुसार इंस्टा के इस फीचर का इस्तेमाल कम लोगों द्वारा किया जा रहा है। जिसके कारण कंपनी ने इसे बंद करने के लिये यह कदम उठाया है। इंस्टाग्राम कंपनी यूजर्स को पहले से ही नोटिफिकेशन भेजना शुरु कर दिया है ताकि यूजर्स अपनी चैट्स और मीडिया फाइल्स डाउनलोड कर सकें।
….समाप्त……….

