Health & Lifestyle : घुटने व्यक्ति के शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इनको शरीर के सबसे जटिल जोड़ों की श्रेणी में गिना गया है। विशेषज्ञों की माने तो कई घंटों तक लगातार कुर्सी पर बैठे रहना या बैठने के लिये सही मुद्रा का प्रयोग न करना, कार्टिलेज घिसना, गठिया, सूजन, चोट या फिर हड्डियों में विटामिन डी की कमी और मासपेशियों की कमजोरी से घुटनों में सूजन और दर्द की समस्या उत्पन्न होने लगती है। घुटनों को स्वस्थ रखने के लिये नियमित व्यायाम के साथ कैल्शियम और विटामिन डी युक्त पोषण और शरीर का वजन नियंत्रित रखना बेहद जरुरी है। शरीर के विभिन्न स्थानों के जोड़ों एंव उसके आस-पास के हिस्सों में दर्द आज के समय में बहुत आम समस्या बन गई है यह किसी भी आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित कर सकती है, वैसे तो घुटने के दर्द से निजात पाने के लिये लोग इससे संबंधित डॉक्टरों की सलाह से दवाइयों के इस्तेमाल करते है।

लेकिन यदि घुटनों के दर्द से मुक्ति पाने के प्राकृतिक तरीके अपनाये जाये तो यह सेहद के लिये अधिक प्रभावशाली हो सकते है। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार जोड़ों में दर्द से बचाव के लिये ज्यादा देर कुर्सी पर न बैठे एक से दो घंटे में खड़े होकर घूमे फिरे और टहलने जाय। गर्मियों में अधिक समय तक (AC) के इस्तेमाल से परहेज करें क्योंकि (AC) से शरीर में विटामिन डी की मात्रा प्रभावित होने लगती है और हड्डियाों में कमजोरी और दर्द की समस्या उत्पन्न होना शुरु हो जाती है।
घरेलू उपायों में सूजनरोधी दर्दनिवारक गुणों से भरपूर हल्दी और अश्वगंधा शक्तिशाली एंव एंटीऑक्सीडेंट है। हल्दी पाउडर को गर्म दूध में मिलाकर पीने से घुटने के दर्द में आराम मिलता है। इसके साथ ही प्रभावित स्थान पर हल्दी का पेस्ट लगा दिया जाय तो यह चोट और दर्द के लिये रामबाण इलाज साबित होगा। अश्वगंधा को सूजन से निपटने के लिए एक शक्तिशाली जड़ी बूटी के रुप में पहचाना जाता है। रक्त संचार को बढ़ावा देने के लिये मददगार अदरक को उबालकर चाय या पानी के साथ पीने से और अदरक को तेल में पकाकर घुटनों की मालिश करने से दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। नीलगिरी और सरसों का तेल भी घुटनों के दर्द और सूजन को कम करने में लाभदायक साबित होता है।

नीलगिरी के तेल की कुछ बूंदों को नारियल एंव जैतून के तेल में मिलाकर जोड़ों के प्रभावित क्षेत्र पर लगाने से राहत मिल सकती है। इसके अलावा सरसों के तेल को लहसुन के साथ गर्म करके और मेथी के बीजों को रात में भिगोकर सुबह उसका सेवन करने या मेथी को पीसकर पेस्ट बनाकर लगाने और ठण्डे, गर्म थैली से की जाने वाली सिकाई भी जोड़ों के दर्द से निजात दिला सकती है।
जब घुटनों या जोड़ों में दर्द और सूजन हो तो ज्यादा पैदल नहीं चलना चाहिये। अधिक समय तक बैठने और खड़े होकर कार्य करने से परहेज करना जरुरी है। इसके साथ अच्छी किस्म के जूते चप्पलों को पहनने के लिये इस्तेमाल में लाना चाहिये।
…समाप्त…………..
(पाठक इस लेख में लिखित जानकारी को अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुये अपने विवेक अनुसार ग्रहण करें)

