CM YOGI: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्य नाथ ने दिनांक 1 मार्च दिन रविवार को वाराणसी में विकास कार्यो निर्माण परियोजनाओं एंव कानून- व्यवस्था से संबंधित समीक्षा बैठक में संबंधित आधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये कहा कि गौदौलिया रोप-वे स्टेशन, मणिकर्णिका एंव हरिशचंद्र घाट निर्माण, अमृत-2 योजना, सीवरेज व वाटर सप्लाई, विधुत अंडरग्राउंड केबलिंग तथा दाल मंडी सड़क चौडीकरण सभी विकास कार्यो की सघंन मॉनिटरिंग किये जाने के निर्देश दिये।
माननीय मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुये कहा कि धार्मिक आयोजनों को केवल धार्मिक परिसरों तक सीमित रखे। तीव्र ध्वनि वाले साइलेंसर और हार्न पर रोक लगा दी जाय। साथ ही अतिक्रमण अवैध पार्किंग और जहरीली शराब पर सख्त कार्यवाई किये जाने के निर्देश दिये

