Sunflower Plant: सूरजमुखी का पौधा और इसके पुष्प देखने में जितने सुन्दर और आकर्षक लगते है। उतना ही यह पौधा आपके घर और बगीचे की सुंदरता बढ़ाने के अलावा आपके स्वास्थ्य को भी लाभ पहुँचाता है। सूरजमुखी के बीजों को सलाद, सूप में इस्तेमाल करने और बीज से प्राप्त होने वाले तेल से खाना बनाने से हृदय संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है। इसके तेल में विटामिन्स ई, प्रोटीन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार औषधीय गुणों से परिपूर्ण सूरजमुखी पौधे के बीज और तेल दमा सांस की बीमारियों में उपयोगी होने के साथ महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इसमें भारी मात्रा में मौजूद विटामिन ई, फोलेट, मैग्निशियम महिलाओं में हार्मोनल संतुलन बनाये रखता है।

त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने में सहायक विटामिन ई और कोलेस्ट्रॉल को कम करके शर्करा को नियंत्रित करने के लिये उपयोगी वजन कट्रोंल करने में सहायक फाइबर एंव शरीर की नई कोशिकाओं के निर्माण और फर्टीलिटी क्षमता को बढ़ाने के लिये फोलेट जबकि मैग्नीशियम तनाव कम करके तंत्रिका तंत्र को व्यवस्थित रखने और हड्डियों को मजबूत करने में मददगार हैं।
सूरजमुखी के बीजों में मौजूद सेलेनियम थायरॉइड और पाचन संबंधी समस्याओं के लिये भी बेहद फायदेमंद साबित होते हैं। इसके बीज से तेल निकालने के बाद इससे प्राप्त चारे को पशुओं के पौष्टिक आहार के रुप में भी उपयोग किया जा सकता है।

सजावट की दृष्टि से सूरजमुखी का पौधा आपके बगीचे की शोभा बढ़ाने के साथ पीले, लाल, नारंगी बरगंडी, क्रीम, भूरे और गुलाबी रंग के ड्रेस के मैचिंग के बालों में लगाने से आपकी सुदंरता में चार चाँद लग जाते है। घरों और पूजा स्थलों में इन रंग बिरंगें फूलों की सजावट करने से मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है। सर्दियों के मौसम समाप्त होने के बाद सूरजमुखी के पौधे अपने घरों के बगीचे और एंव गमलों पौधे में लगा सकते है। इसके अलावा इनके बीजों से भी उन्नत किस्म के पौधे तैयार किये जाये तो यह गर्मियों से लेकर शरद ऋतु तक खूब खिलते हैं। इसमें यरुशलेम, वुडलैंड जैसी कुछ प्रजातियां ऐसी भी है जिनके फूल बारह महीने खिलते है।
..समाप्त……..

