EASY DIGEST FOOD: शरीर को स्वस्थ रखने के लिये खाने पीने की चीजों और समय का विशेष ध्यान रखना जरुरी है। स्वादिष्ट भोजन सबको बेहद पसंद आता है। लेकिन यह भोजन ग्रहण करने के लिये समय का विशेष ध्यान देना जरुरी है। शॉम के 4 बजे के बाद ज्यादातर हल्के भोजन का सेवन करना चाहिये। दही चावल और तली भूनी चीजें रात को भोजन में लेने से परहेज करना चाहिये। अब बात आती है कि आखिर रात के समय किस प्रकार का भोजन लिया जाये जो शरीर को स्वस्थ रख सके तो रात को सोने से पहले सदा भोजन बिना तेल मसाले का लेना ज्यादा लाभकारी होता है। इसमें मूंग की दाल और हरी सब्जियों के साथ रोटी भोजन के रुप में ले सकते है और विशेषज्ञों की माने तो रात को सोने के दो घंटे पहले भोजन और आधे घंटे पहले गर्म दूध का सेवन करना उचित होता है। इससे पाचन तंत्र सुचारु रुप से कार्य करता है।
Trending
- जहां हर रंग है, दिव्य प्रेम का प्रतीक
- आठ देशों के पास है, बम से लाखों गुना शक्तिशाली परमाणु हथियार
- श्रीहरि के भक्त होने के कारण प्रह्लाद को मारना चाहता था, हिरण्यकश्यपु
- चॉकलेट, फ्रूट और खजूर से बनाये इस होली में गुझिया
- ईरान ने इजराइल को दी कैमिकल अटैक की धमकी
- होली में अभद्र गीत संगीत पर लगे रोक
- अवैध पार्किंग और जहरीली शराब पर हो सख्त कार्यवाई
- मैं ही शिव हूँ ‘शिवोहम’ से गूंज उठा सीएसजेएमयू

