Kanpur News: शहर कानपुर में आँधी पानी ने शहर के हवाओं में भी तेजी से परिवर्तन ला दिया है। तेज तूफानी भरी हवाओं से कहीं बिजली के खम्भे सड़कों पर गिरे, तो कही पेड़ उखड़ गये है। एक हफ्ते से मौसम का ये हाल जानता का बेहाल किये हुये है।
कही उखड़े पेड़ तो, कहीं गिरे खम्भे
शहर के परमट मंदिर से लेकर सिविल लाइंस के कई क्षेत्रों में बारिश का पानी सड़कों पर भर जाने से जहाँ एक ओर राहगीरों को निकलना मुश्किल रहा तो वही दूसरी ओर खम्भे और पेड़ों के गिरने से कई इलाकों की बिजली ठप रही जिससे शहर के जनमानस को अधेरें में ही गुजर बसर करना पड़ रहा है। पिछले एक हफ्ते से मौसम के तेवर इतने तीखे है कि दिन में

खिलखिलाती धूप से अंदाजा ही नहीं लग पाता है। शॉम आँधी और तूफानों से घिर जायेगी और बारिश का कहर जानमानस के जनजीवन को प्रभावित कर देगा। फिलहाल मौसम विभाग की माने तो तेज हवाओं के चलते आने वाले दिनों में तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
…समाप्त…

