HOLI 2026: होली का त्योहार राधा कृष्ण के लिये केवल त्योहार नहीं उनके अनुठें प्रेम और दिव्य मिलन का प्रतीक माना जाता है। श्री कृष्ण को गोपियों और राधा के संग में ब्रज में होली खेलना बेहद पसंद था। प्रेम के रंग में रंग जाने और अपने प्रियतम की भक्ति में रम जाने का त्योहार श्रीराधाकृष्ण के लिये निस्वार्थ प्रेम को अभिव्यक्त करने का माध्यम था। पौराणिक कथाओं के अनुसार राधा गोरी थी और श्याम सावलें थे जिसके काऱण श्याम हमेशा अपनी माता यशोदा जी से प्रश्न किया करते थे ‘राधा क्यों गोरी, मैं क्यों काला’ एक दिन यशोदा माईया ने श्रीकृष्ण से कहा कि राधा को सांवला करने के लिये उसको रंग लगा दो तो वह भी तुम्हारी तरह सांवली हो जायेगी।

तभी श्रीकृष्ण ग्वालों के साथ मिलकर राधारानी को रंग लगाने पहुँच गये और राधा को रंग लगाकर सांवला कर दिया। जिसके बाद से राधा रानी श्रीकृष्ण के रंग में रंग गई और तभी से रंगों से होली खेलने का प्रचलन शुरु हो गया। इस लिये होली के त्योहार में रंग खेलने की परंपरा श्रीराधा कृष्ण के समय से मानी जाती है।
जे.के. टेम्पल कमला नगर में होली में कार्यक्रमों का आयोजन
इस वर्ष होली के अवसर पर जे.के. टेम्पल कमला नगर कानपुर में भी 27 फरवरी से 4 मार्च तक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें आज दिनांक 27 फरवरी दिन शुक्रवार को रंगभरी एकादशी के पवित्र अवसर पर भगवान जी को आस्था के रंगों के साथ गुलाल को अर्पित करके होली के दिव्य उत्सव की शुरुआत की गई।
इसके बाद 28 फरवरी को सायं 7 बजे कलाकुंज द्वारा रंगोत्सव, 1 मार्च को डॉ. राजेश्वरी एंड ग्रुप द्वारा फल्गुन उत्सव सायं 7 बजे, 2 मार्च रिद्म ग्रुप द्वारा ब्रज की फॉग सायं 7 बजे एंव 4 मार्च दिन बुधवार को फूल डोल उत्सव एंव भगवान जी की सवारी सायं 5 बजे निकाली जायेगी। जिसमें सभी भक्तगण श्रीकृष्ण जी की पावन भूमि पर होली उत्सव का आनन्द उठा सकेगें।
..समाप्त………

