India & US trade deals: इस समय भारत के व्यवसायिक स्तर की बात कि जाय तो यह पूरी दुनियाँ में नम्बर 1 का स्थान दर्ज किये हुये है। ईयू के 27 देशों से व्यवसायिक समझौते पर हस्ताक्षर के बाद भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत की बढ़ती उपलब्धियों को देखते हुये अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी आखिरकर अमेरिका से भारत में आयात होने वाले समानों पर बढ़ा हुआ टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत करने के लिये तैयार हो गये है। जो कि दुनियाँ के अन्य देशों पर लगाये गये टैरिफ से सबसे कम है। बता दें कि भारत पर रुस से तेल न खरीदने की अपनी शर्तो के चलते अमेरिका ने भारत पर टैरिफ शुल्क बढ़ा दिया था। काफी समय से ट्रेड डील्स से संबंधित चल रही बातचीत सोमवार को आखिरकर सफल हुई साथ ही भारत अमेरिका के बीच व्यापारिक साझेदारी के समझौते मजबूत हो गये है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी एक पोस्ट में भारत पर लगने वाले टैरिफ कम करके 18 प्रतिशत करने की बात कहते हुये भारत को अपना दोस्त बताया। टैरिफ कम होने पर भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप को धन्यवाद देते हुये कहा दोनों देश मिलकर इतिहास रचेगें। इस ट्रेड डील्स से भारत में टेक्सटाइल इंडस्ट्री, ऑटोमोबाइल, कीमती मेटल, शेयर बाजार समेत कई व्यवसायिक क्षेत्रों में फायदे देखने को मिलेगें।

